Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

बगहा, बिहार - जुडें अपने विधानसभा क्षेत्र से, दें लोकतंत्र को मजबूती

बगहा, बिहार - जुडें अपने विधानसभा क्षेत्र से, दें लोकतंत्र को मजबूती

Dianmarawa(Pashchim Champaran--845103)
7 members 4 milestones ▲ 0 3 views · 7d 57 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्त्व रखने वाला बगहा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का एक क़स्बा है, जो बूढी गंडक नदी के किनारे पर बसा हुआ है. यह स्थान अपने अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ साथ ही विभिन्न प्रसिद्द मंदिरों, आश्रमों जैसे पक्कीबोली स्थित शिव मंदिर, जालपा माई मंदिर, माता दुर्गा सिद्ध पीठ, काली माता मंदिर, रतनमाल का छठ घाट, ओशो आश्रम, अंग्रेजों द्वारा बनवाये गए कैथोलिक चर्च आदि के लिए जाना जाता हैं. 
  
_प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्त्व रखने वाला बगहा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का एक क़स्ब
(काली माता मंदिर, बगहा) 
 
बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 84वें स्थान पर आने वाला बगहा विधानसभा पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित क्षेत्र था. यह विस क्षेत्र पश्चिमी चंपारण ज़िले व वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के आधार पर यह क्षेत्र बगहा सामुदायिक विकास खंड, बगहा नगर परिषद और सिधाव सामुदायिक विकासखंड के सोनबरसा, बैरागी व मर्यादपुर आदि क्षेत्रों के सम्मिश्रण से बना है.
  
राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस विस सीट पर प्रथम चुनाव से लेकर वर्ष 1985 तक कांग्रेस की सत्ता रही है, जिसके बाद यहां जदयू का बोलबाला भी रहा. किंतु वर्ष 2015 में हुए विस चुनावों में यहां भाजपा की लहर देखी गयी और भाजपा से राघव शरण पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के भीष्म शाहनी को 8,183 वोटों से मात देते हुए विधायक पद हासिल किया.  
  

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →