Dalelpurwa, Ward 83 (Kanpur)
Kasigaon(Kanpur Nagar--208021)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 83, दलेलपुरवा कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले अल्पविकसित इलाकों में से एक है, जो एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. इस वार्ड का विस्तार मुख्यत: चक संख्या 89 दलेलपुरवा, चक संख्या 91 व चक संख्या 98 नाज़िरबाग (आंशिक भाग) है तथा यह वार्ड उत्तर में चक 90 व 92 हिराम्न्पुरवा (नगर निगम स्कूल चौराहे से गंगू हलवाई चौराहा तक, दक्षिण में शाह गुलाम रसूल रोड़, पूर्व में चक संख्या 79 बांसमंडी रोड (डिप्टी पड़ाव चौराहे से बांसमंडी चौराहे होते हुए बांसमंडी पुलिस चौकी तक व पश्चिम में चक 98 बेकगंज से जुड़ा हुआ है. वर्तमान में इस क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी का निर्वहन भाजपा पार्टी से राशिद आरफी कर रहे हैं, जो कि वर्ष 2017 से दलेलपुरवा 83 से पार्षद हैं.

जनसांख्यिकी -
जनगणना 2011 के अनुसार तकरीबन 40-45,000 की आबादी वाला दलेलपुरवा
वार्ड मूलतः मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहां ज्यादा पढ़े-लिखे लोग
नहीं रहते. यहां साक्षरता दर बेहद न्यूनतम है. इस क्षेत्र में व्यापार जीविका के
प्रमुख साधनों में छोटे-छोटे व्यापार, कपड़ों की दुकान, जूतों की दुकान आदि की
बहुलता है. इसके साथ ही यहां के कुछ लोग प्राइवेट नौकरी भी करके अपना जीवनयापन
करते हैं.
शिक्षा सुविधाएं –
दलेलपुरवा वार्ड में शिक्षा
व्यवस्था बेहद लचर है. यहां पर केवल 3 विद्यालय मौजूद हैं. जहां पर बच्चों को
पेयजल की समस्या के साथ-साथ शिक्षकों के भी अभाव का सामना करना पड़ता है. वार्ड में
अलीगढ पब्लिक स्कूल व मदरसा फैज़ल कुरान स्कूल शिक्षा प्राप्त करने के लिए उपलब्ध
है, परन्तु शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण शिक्षा सुविधा अच्छी नहीं है.
स्वास्थ्य
सुविधाएं –
यदि दलेलपुरवा वार्ड में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर गौर किया जाएं तो यहां एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है, जिसके कारण वार्ड में मौजूद गरीब तबका ईलाज के लिए वार्ड से दूर जाने को विवश है. इसके अतिरिक्त वार्ड में 2 प्राइवेट अस्पताल मौजूद हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए प्रारंभिक चिकित्सा के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध है. संक्षेप में यदि कहा जाए तो यहां पर चिकित्सा सुविधा का बेहद अभाव है.
अन्य जनसुविधाएं –
दलेलपुरवा वार्ड में
प्रसिद्ध बांसमंडी मौजूद है, जहां पर हर तरह के बांस व बल्ली उपलब्ध होती
है. इसके अतिरिक्त यहां पर बर्तन वाली गली भी काफी मशहूर हैं, जहाँ दैनिक आवश्यकताओं के लिए खरीददारी की जा सकती है, यहां पर हर तरह के स्टील, तम्बा, एलुमिनियम के बर्तन उपलब्ध होते हैं. इसके साथ ही दलेलपुरवा
वार्ड में चमन मस्जिद, बड़ी ईदगाह आदि भी मौजूद हैं.
वार्ड की प्रमुख समस्याएं –
मौलिक सुविधाओं के लिहाज़ से दलेलपुरवा वार्ड अभी ज्यादा विकसित नहीं है, इसलिए यहाँ अधिकतर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, यहां के स्थानीय निवासियों के अनुसार शिक्षा और सीवरेज की समस्या इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से हैं. इसके अतिरिक्त बहुत सी छोटी-छोटी समस्याएं भी स्थानीय निवासियों के समक्ष काफी दिक्कतें पेश करती हैं. इसके साथ ही अतिक्रमण भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से एक है. वर्तमान पार्षद के द्वारा काफी प्रयासों से इन विकास कार्यों को पूर्ण कराने के साथ साथ मौलिक जन सुविधाओं जैसे विद्यालय व अस्पताल इत्यादि को लेकर भी प्रयास अनवरत रूप से जारी है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →