Faizullaganj-III, Ward-73, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 73, फैजुल्लागंज तृतीय लखनऊ जिले के अंतर्गत आने
वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से अमित कुमार जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 35-40,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 85 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस वार्ड
में छोटे-छोटे व्यापारों व दुकानदारी से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है. इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कुछ लोग प्राइवेट व
सरकारी नौकरी से भी जुड़े हैं.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो श्रीनगर, मोहिबुल्लापुर, सत्यलोक कॉलोनी, भरतनगर, इंन्द्रलगंज, नायक नगर, प्रियदर्शनी कॉलोनी, सेक्टर बी, अग्रसेन नगर, केशव नगर, संस्कृत नगरम, स्नेही नगरये सभी इलाके फैजुल्लागंज
तृतीय वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.
फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड
में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें सरस्वती
विद्या मंदिर, प्राइमरी विद्यालय जैसे स्कूल मौजूद हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात
की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. एम.डी कान्वेंट कॉलेज
जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट
हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें देवकी हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल जैसे अस्पताल शामिल हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में प्रियदर्शन पार्क, केशव पार्क जैसे पार्क व केशव बाज़ार, नवीन गल्ला मार्केट जैसी मार्केट भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की
धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में महाराजा अग्रसेन मंदिर,
दुर्गा माता मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
पार्षद जी के अनुसार
वार्ड में पेयजल व सड़को की अव्यवस्था प्रमुख समस्या है. इसके अलावा वार्ड में जलभराव
की समस्या भी है, जिससे स्थानीय जनता को
काफी दिक्कत होती है. उनका कहना है कि इन समस्याओं से आमजन को निजात दिलाने के लिए
वह प्रयासरत हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions



Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →