Gomti Nagar, Ward-61, Lucknow
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 61, गोमती नगर लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक
मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से कौशल शंकर पाण्डेय जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 17-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 75 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारों से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो लक्ष्मणपुरी, रोहतास इन्क्लेव, रवीन्द्रपल्ली, हरिनगर, संजय गांधी पुरम, कसैला, मारूतिपुरम, नारायण नगर, फैजाबाद रोड, एच.ए.एल. कॉलोनी विभूति खण्ड,
कैलाश कुंज ये सभी इलाके गोमती
नगर वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.
गोमती नगर की सीमाएं उत्तर
लोहिया हास्पिटल मोड़ से फैजाबाद रोड पर पॉलिटेक्निक चौराहे होते हुए पश्चिमी की ओर
कुकरैल बन्धें तक का समस्त दक्षिणी भाग तक, दक्षिण में शहीद पथ से
एच.ए.एल. व जुगौली रेलवे लाइन से कुकरैल बंधे तक सम्पूर्ण उत्तरी भाग तक, पूर्व में
फैजाबाद रोड पर लोहिया अस्पताल मोड़ से रोडवेज वर्कशॉप चौराहा होते हुए शहीद पथ के पश्चिमी
व दक्षिणी पश्चिमी भाग तक तथा पश्चिम में कुकरैल बन्धे से रेलवे लाइन तक के पूर्वी
भाग तक फैली हुई हैं.
गोमती नगर वार्ड में कुछ
संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें सिटी मोंटेसरी स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल इत्यादि मौजूद हैं. यदि डिग्री
कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिसमें
जयपुरिया कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड
में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें फोर्ड हॉस्पिटल, सहारा हॉस्पिटल जैसे अस्पताल शामिल हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में अंबेडकर मेमोरियल पार्क, दीन दयाल पार्क व अपना बाज़ार जैसी मार्केट भी
मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के
लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से
वार्ड में राधा-कृष्ण मंदिर, साईं बाबा मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
पार्षद जी के अनुसार सबसे
बड़ी समस्या सीवर की है, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सड़कों की स्थिति भी बेहद ख़राब है. इन सभी मूलभूत समस्याओं
से स्थानीय निवासियों को निजात दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →