Hardeen Rai Nagar, Ward-74, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 74, हरदीन राय नगर लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला
एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से अजय दीक्षित जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 35-40,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 85 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारों व दुकानदारी से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है. इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कुछ लोग प्राइवेट व
सरकारी नौकरी से भी जुड़े हैं.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो ई-ब्लाक सेक्टर 11,
सी-ब्लाक, सेक्टर 12 व छह आंशिक, ई-ब्लाक, टैम्पो स्टैंड, पत्थर कटा मस्जिद, आंशिक रुकुन्दीपुर, चमारन का पुरवा, आंशिक, ई-ब्लाक व सी-ब्लाक, बावली चौकी से पाल तिराहे तक सड़क का पूर्वी भाग, सेक्टर एफ/11, पंडित दीन दयाल डिग्री कॉलेज, धनिया मेहरी पुल ये सभी इलाके हरदीन राय नगर वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.
हरदीन राय नगर वार्ड में कुछ
संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात की
जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. पंडित दीन दयाल डिग्री कॉलेज कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य
सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद
हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में चंपारण पार्क, दुर्गा पार्क जैसे पार्क व दीनदयाल बाज़ार जैसी मार्केट
भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के
लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से
वार्ड में शिव मंदिर, हनुमान मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
पार्षद जी के अनुसार वार्ड में पेयजल व सड़को की अव्यवस्था प्रमुख समस्या है. इसके अलावा वार्ड में जलभराव की समस्या भी है, जिससे स्थानीय जनता को काफी दिक्कत होती है. उनका कहना है कि इन समस्याओं से आमजन को निजात दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →