Maulviganj, Ward-99, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 99, मौलवीगंज लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित
आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से मुकेश सिंह मोन्टी जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 35-40,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 79 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो गुईन तालाब, रथखाना, लशकरी रकाबगंज, टेढ़ीबाज़ार, सुभाष मार्ग, मौलवीगंज, पूर्वी बिरहाना, गौर नगर, सुभाष नगर, गुइनगंज,
चिकमंडी, अमीनाबाद ये सभी इलाके मौलवीगंज वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.
मौलवीगंज वार्ड की सीमाएं
उत्तर में गंगा प्रसाद रोड़ बाटा चौराहे से चिकमंडी चौराहे से होते हुए पुनः
चिकमंडी रोड़ से रकाबगंज चौराहे तक गंगा प्रसाद रोड़ की दोनों पटरियों तक, दक्षिण में जूते वाली गली से फतेहगंज से गुईन तालाब होते हुए रस्सी बटान
रथखाना होते हुए बिरहाना पुल तक की उत्तरी पटरी तक, पूर्व में जूते वाली गली से
बाटा चौराहे तक अमीनाबाद रोड़ के पश्चिमी भाग तक, पश्चिम में
बिरहाना पुल से रकाबगंज तक सुभाष मार्ग की दोनों पटरी तक फैली हुई हैं.
मौलवीगंज वार्ड में कुछ
संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें साहिल नेशनल पब्लिक
विद्यालय व लिबर्टी कान्वेंट विद्यालय जैसे स्कूल मौजूद हैं. यदि डिग्री कॉलेज की
बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें अमीनाबाद
इंटर कॉलेज व क्रिस्चियन ट्रेनिंग कॉलेज जैसे कॉलेज सम्मिलित हैं. स्वास्थ्य
सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद
हैं. जिनमें साफिया हॉस्पिटल व नवजीवन हॉस्पिटल जैसे हॉस्पिटल जैसे अस्पताल वार्ड
में मौजूद हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर विश्वेश्वर नाथ वार्ड पार्क व अमृत पार्क जैसे पार्क व कुछ मार्केट्स भी मौजूद
हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे
विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में बटुक
भैरव मंदिर व दुर्गा शिव जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
उनके वार्ड में स्वच्छता की
स्थिति काफी दयनीय थी तथा उन्होंने पार्षद चुने जाने के बाद वार्ड में पर्याप्त
सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था हो चुकी है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions



Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →