Raja Bazar, Ward-105, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 105, राजा बाज़ार लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित
आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से शाहीना अबरार जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 40-45,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 59 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों व दुकानदारों की संख्या ज्यादा है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो अस्तबल यहियागंज, दरियाई टोला, चिड़ीमर टोला, बाग मौलवी अनवर, सोबतिया बाग, बंजारी टोला, पाटा नाला, कंकड़ कुआं, कटरा अबुतूराब, कटरा मीर जहांगीर बेग, बाग मक्का, सुभाष
काम्प्लेक्स, बुद्धा पार्क, इमाम बाड़ा व जनता नगरी ये सभी इलाके राजा बाज़ार वार्ड के
अंतर्गत शामिल हैं.
राजा बाज़ार वार्ड की
सीमाएं उत्तर में बड़ा इमाम बाड़े से छत्ते वाले पुल तक, दक्षिण में नक्खास तिराहे से यहियागंज चौराहा रस्तोगी हॉस्पिटल तक नादान महल
रोड़ की उत्तरी पट्टी तक, पूर्व में राम मंदिर से आगमीर ड्योढ़ी के सामने से क्वीन
मैरी हॉस्पिटल सुभाष पटरी तक तथा पश्चिम में निम्बू पार्क नाले के पीछे से कमला
नेहरु चौराहे होते हुए नक्खास तिराहे तक की पूर्वी पट्टी तक फैली हुई हैं.
राजा बाज़ार वार्ड में कुछ
संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें सेंट जोन्स पब्लिक
विद्यालय व अवध पब्लिक विद्यालय जैसे स्कूल शामिल हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात की
जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें शिया पी.जी कॉलेज व जामिया
नाज़मिया अराबिक कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की
जाए तो वार्ड में क्वीन मैरी अस्पताल व राहत अस्पताल जैसे कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व
नर्सिंग होम भी मौजूद हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर पर राजा बाज़ार पार्क, भारत भवन पार्क जैसे पार्क व नवाब बाज़ार जैसे बाज़ार भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में संत बाल्मीकि मंदिर, वैदिक सेवा संस्थान जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →