Tulsipur, Ward-48, Prayagraj
Allahabad High Court(Allahabad-Allahabad-211017)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
यूँ तो प्रयागराज को हिन्दुओं
के लिए बेहद पवित्र स्थल माना जाता है, परन्तु यहां हिंदु, मुस्लिम, सिक्ख, जैन व ईसाई समुदायों की भी मिश्रित संस्कृति की
झलक देखने को मिलती है. यह गंगा, यमुना तथा गुप्त
सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित है और सबसे महत्वपूर्ण कि यह उत्तर प्रदेश के बड़े
जनपदों में से एक माना जाता है.
मुगलकालीन ग्रंथो के
अनुसार सन 1583 में इलाहाबाद के
मुग़ल सम्राट ने इस शहर का नाम अरबी और फारसी के दो शब्दों को मिला कर रखा था.
जिसमें इल्लाह शब्द अरबी का था और आबाद फारसी से बना था, इन दोनों ही शब्दों के मेल का अर्थ ईश्वर का शहर था,
अथार्त वह शहर जिसे ईश्वर ने बसाया है. लेकिन
उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम फिर से बदल कर इसे इसका पुराना नाम वापिस
दिलाया. वर्तमान में फिर से यह शहर प्रयागराज के नाम से जाना जाता है.
तो बात करते हैं, प्रयागराज के तुलसीपुर वार्ड
की, जो वर्तमान में प्रयागराज नगर निगम का हिस्सा है. स्थानीय
पार्षद के अनुसार वार्ड में लगभग 15-20,000 की आबादी है
और यहां मतदाताओं की संख्या 10,000 है.
तुलसीपुर वार्ड में स्थानीय पार्षद के तौर पर समाजवादी पार्टी से वसीम अहमद कार्य
कर रहे और अपने प्रयासों के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति प्रदान
करने के लिए लगे हुए हैं. मिश्रित आबादी वाला यह वार्ड काफी विस्तृत है.
तुलसीपुर वार्ड में बेहद लोकप्रिय मोहर्रम का जुलुस होता
है. इसमें सभी समुदाय के लोग शामिल होते है. साथ ही दूर-दूर से लोग भी इस जुलुस का
हिस्सा बनने आते है. इस वार्ड में कुछ पार्क भी मौजूद हैं.
इसके साथ ही वार्ड में धार्मिक भावनाओं को पोषित करने हेतु
काफी संख्या में मंदिर व मस्जिद भी मौजूद हैं, जिनसे वार्ड में
सांप्रदायिक सौहार्द होने का पता चलता है.
वार्ड में यदि शिक्षा सुविधा की बात की जाए तो यहां 2 नगर
निगम के 2 प्राइमरी स्कूल हैं. यदि उनकी स्थिति की बात की जाए तो वह सभी ठीक कहे
जा सकते हैं और बच्चे भी काफी संख्या में पढ़ने जाते हैं.
वार्ड में स्वास्थ्य सुविधा के लिए मौहल्ला क्लीनिक की
व्यवस्था है. जिसके जरिए निम्न तबके के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी
जाती है. साथ ही यहां छोटे-छोटे प्राइवेट क्लिनिक हैं, जो लोगों के प्रारम्भिक चिकित्सा के विकल्प के
रूप में उपलब्ध है.
पार्षद के अनुसार क्षेत्र
में पेयजल की काफी समस्या, जिसके लिए उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों
को अवगत भी कराया. परन्तु अभी तक इस समस्या पर ध्यान नही दिया गया.
References:
http://allahabadmc.gov.in/documentslist/Mohalla-ward-list.pdf
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →