Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - विकास की राजनीति या वोटों की गिनती, आइए करें राजनीतिक मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - विकास की राजनीति या वोटों की गिनती, आइए करें राजनीतिक मंथन

South Avenue(Central Delhi--110011)
1 members 4 milestones ▲ 0 11 views · 7d 42 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का शोर राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगा है, छोटे-बड़े सभी राजनीतिक दल लोकतंत्र के इस बड़े त्यौहार की तैयारियों में तल्लीन दिखाई दे रहे हैं और हो भी क्यों नहीं चुनावों के लिहाज से उत्तर प्रदेश को बेहद अहम माना जाता है। देश की आबादी में लगभग 17 फीसदी का योगदान उत्तर प्रदेश की ओर से आता है, राजनीतिक दृष्टिकोण से यह राज्य काफी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी सत्तासीन है और विपक्ष में मुख्य रूप से समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी खड़ी हैं। 
   
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी विधानसभा चुनावों से जुड़ी किसी तिथि की घोषणा चुनाव आयोग की तरफ से नहीं की गई है लेकिन 2017 में निर्वाचित हुए विधानसभा के पंचवर्षीय कार्यकाल की समाप्ति मार्च 2022 में होगी, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि विधानसभा चुनाव 2022 की पहली तिमाही में ही संपन्न हो जाएंगे। 
    
उत्तर प्रदेश में मौजूद 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए इस बार देश के प्रमुख दलों के साथ साथ अन्य राजनीतिक दलों में भी कांटे की टक्कर होगी। राजनीतिक गलियारों में फिलहाल जोर शोर से हिंदू-मुस्लिम, किसान मुद्दा, रोजगार, कोरोना, लॉकडाउन, स्वास्थ्य का मुद्दा, महिला सुरक्षा इत्यादि का शोर जारी है, हां इन सभी के बीच प्रदेश के विकास की भी कुछ बातें नेताओं से सुनने में आ जाती हैं लेकिन न तो उनका प्रतिशत इतना होता है कि गिनती में आ जाए और न ही दलों का रुझान इस प्राथमिकता की ओर जाता है। यूपी चुनावों से जुड़े इन्हीं सभी मुद्दों का मंथन यहां किया जा रहा है।    
    

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - पीएम मोदी के "औरंगजेब और शिवाजी" वक्तव्य पर अखिलेश यादव का कटाक्ष...विभिन्न दलों के नेताओं की क्या रही प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - पीएम मोदी के "औरंगजेब और शिवाजी" वक्तव्य पर अखिलेश यादव का कटाक्ष...विभिन्न दलों के नेताओं की क्या रही प्रतिक्रिया

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →