Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 1, Indrapur (Varanasi)

Ward 1, Indrapur (Varanasi)

South Avenue(Central Delhi--110011)
3 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 117 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वाराणसी के पिछड़े वार्डों के अंतर्गत आने वाला इंद्रपुर वार्ड वरुणा नदी के किनारे स्थित है. मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में पार्षद के तौर पर समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार यहां की आबादी तकरीबन 30-35,000 है और वाराणसी के अन्य वार्डों की तुलना में यहां विकास अभी बेहद अल्प हुआ है.  
  
इस वार्ड में जीविका के साधन मिले जुले हैं, यानि यहां व्यापारी, दुकानदार, नौकरीपेशा लोगों के साथ साथ मजदूर वर्ग की भी बसाकत है, साथ ही लघु-कुटीर उद्योग करने वाले परिवारों का भी यहां रहन-सहन है. 
  
जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, इत्यादि की भी थोड़ी बहुत सुविधा हैं. यहां कुछ प्राइवेट स्कूल और क्लिनिक्स मौजूद हैं. साथ ही वरुणा नदी के किनारे होने के चलते यहां धार्मिक स्थानों की भी अधिकता है. यहां कांशीराम आवास योजना भी स्थित है, जिसके अंतर्गत तकरीबन 3,000 आवास वितरित किये गए थे. 
  
स्थानीय पार्षद राजेश जी के अनुसार उनका वार्ड वाराणसी के पिछड़े हुए वार्डों की श्रेणी में आता है, जहां अभी बहुत सी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. जिसमें सबसे प्रमुख समस्या कच्ची गलियों और सड़कों की है. यहां बेहद संकरी और कच्ची गलियां है, जिनके चलते बारिश के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं.
  
साथ ही यहां स्थित कांशीराम आवास, जिसके अंतर्गत लगभग 3000 आवास आते हैं, यहां भी सुविधाओं का बेहद अभाव है. यह क्षेत्र डीडीए द्वारा निर्मित कराया गया था, जहां पानी की पाइपलाइन नगर निगम ने डाली थी, परन्तु आज के समय में यहां के निवासियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

वाराणसी के इंद्रपुर वार्ड स्थित कादीपुर क्षेत्र में प्रारंभ हुआ रोड इंटरलॉकिंग कार्य
वाराणसी के इंद्रपुर वार्ड स्थित कादीपुर क्षेत्र में प्रारंभ हुआ रोड इंटरलॉकिंग कार्य

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →