Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 105, Babu Purwa (Kanpur)

Ward 105, Babu Purwa (Kanpur)

South Avenue(Central Delhi--110011)
3 members 4 milestones ▲ 0 14 views · 7d 349 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 105, बाबु पुरवा कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले इलाकों में से एक है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से मोहम्मद आरिफ जी कार्यरत हैं. बाबु पुरवा वार्ड में तकरीबन 25-30,000 की आबादी का रहवास है. वार्ड में दूसरे क्षेत्रों से आकर रहने वालों एवं मुस्लिम वर्ग की संख्या भी अच्छी खासी है.
  
मिश्रित आबादी वाले बाबु पुरवा वार्ड के अंतर्गत जीविका के प्रमुख साधन मिले जुले हैं. यहां छोटे व्यापारियों, दुकानों इत्यादि के साथ साथ नौकरीपेशा और मजदुर वर्ग की भी बसाकत देखी जा सकती है. यानि यहां हर तबके के लोगों का निवास है. 
   
मुस्लिम बहुल इस इलाके में बकार गंज मस्जिद, मस्जिद अहेले हदीस, सुफ्फाह मस्जिद, नई मस्जिद इत्यादि प्रमुख तौर पर हैं, जहां अलग ही रौनक देखी जा सकती है. विशेषकर त्योहारों के अवसर पर यह वार्ड गुलजार रहता है. 
  
यदि मौलिक सुविधाओं की बात की जाये तो वार्ड में और वार्ड से सटे इलाकों में बहुत से प्राइवेट एवं सरकारी शैक्षणिक संस्थान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के तौर पर अस्पताल मौजूद हैं. वार्ड में भीम राव अंबेडकर पार्क, बेगमपुरवा ईदगाह पार्क इत्यादि भी जन सुलभता हेतु बनवाये गए हैं. साथ ही वार्ड में बैंक, एटीएम, बाजार इत्यादि भी उपस्थित है.  

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →