Ward 38 – Juhi, Hamirpur Road (Kanpur)
Kasigaon(Kanpur Nagar--208021)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 38, जूही हमीरपुर
रोड कानपुर जिले के अंतर्गत
आने वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से बसपा के मुकेश सिंह दहिया कार्यरत हैं.
पार्षद के अनुसार वार्ड में लगभग 20,000 आबादी का
रहवास है.
मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग के लोगों का आवास है, जहां कुछ क्षेत्रों में नौकरीपेशा लोग हैं, तो कुछ इलाकों में दुकानदारी कर गुजर-बसर करने वाली जनसंख्या भी है. वार्ड में कानपुर का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर माँ बारादेवी मंदिर भी स्थित है, जहां प्रत्येक 6 माह के अन्तराल में नवरात्रि के पावन पर्व पर 15 दिन तक मेला लगता है. यह विशाल मेला क्षेत्र कई लोगों की जीविका का भी साधन है.

जूही हमीरपुर रोड वार्ड
में तीन सरकारी विद्यालय हैं, जिनमें से एक की स्थिति बेहद ख़राब है. इसके
अतिरिक्त क्षेत्र में कुछ प्राइवेट व प्राइमरी स्कूल उपस्थित हैं, जो अच्छी शिक्षा के विकल्प हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए, तो वार्ड में एक भी सरकारी अस्पताल की सुविधा नहीं हैं, इसके अलावा वार्ड में 2 प्राइवेट अस्पताल मौजूद है.
वार्ड के प्रमुख समस्याओं
की बात करें तो स्थानीय पार्षद के अनुसार, उनके वार्ड में बिजली के खम्भें बेहद जर्जर स्थिति में हैं, जिसके लिए काफी बार प्रशासन को पत्र भी लिखा जा चुका
है परन्तु अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी.
इसके अतिरिक्त क्षेत्र
में बस्तियों के बीच 1-2 गैस एजेंसियों की फैक्ट्री है, जिससे प्रदूषण का स्तर
क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहा है. इन सभी समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए स्थानीय
पार्षद ने मेयर को भी पत्र भेजा है, जिससे जल्द से
जल्द इन पर कार्यवाही की जा सके.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →