Ward 65 – Naubasta west (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
नौबस्ता पश्चिम वार्ड – क्षेत्रीय विशेषताएं एवं प्रमुख जन समस्याएं
वार्ड 65, नौबस्ता पश्चिम कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों
में से एक है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से कांग्रेस पार्टी की नेत्री सीमा सचान जी कार्यरत हैं. नौबस्ता पश्चिम वार्ड में प्रत्येक वर्ग की आबादी का रहवास है.
मार्ग 27 से जुड़े इस वार्ड
के अंतर्गत जीविका का प्रमुख साधन व्यापार हैं. कानपुर का यह क्षेत्र मुख्यतः
छोटे-छोटे व्यापारियों के लिए प्रसिद्ध है. कुशवाहा बाज़ार व चंदेल बाज़ार में मौजूद
दुकानों के लिए यह वार्ड विशेष तौर पर जाना जाता है.
नौबस्ता पश्चिम वार्ड में कुछ सरकारी
विद्यालय हैं किन्तु वहां पर सुविधाओं का काफी अभाव है. इसके अतिरिक्त वार्ड में बहुत
से प्राइवेट स्कूल उपस्थित हैं, जो अच्छी शिक्षा
के विकल्प हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए, तो वार्ड में एक भी सरकारी अस्पताल मौजूद नहीं है, लिहाजा स्थानीय निवासियों को वार्ड से कुछ किलोमीटर दूर
सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है. इसके अतिरिक्त वार्ड में मैरीगोल्ड
हॉस्पिटल व वैष्णवी हॉस्पिटल मौजूद हैं.
वार्ड में यदि समस्याओं
की बात की जाए तो सीवर, सड़कों की काफी समस्या नौबस्ता पश्चिम वार्ड में है. सीवर की
व्यवस्था उचित प्रकार न होने के कारण सड़कों पर
जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है. इन सभी समस्याओं को समझते हुए स्थानीय पार्षद
आमजन को ऐसी समस्याओं से निज़ात दिलाने के प्रति प्रयासरत हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →