Ward 77, Barra East (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 77, बर्रा पूर्वी कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित
आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से पार्षद सुधा जी कार्यरत हैं. इस वार्ड में
तकरीबन 20-30,000 की आबादी का
रहवास है.
जीविकापार्जन के तौर पर
इस वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों की बहुलता व दुकानदार भी है, जनसंख्या का कुछ हिस्सा प्राइवेट नौकरी इत्यादि में भी संलग्न है.
बर्रा पूर्वी वार्ड में प्राइवेट
स्कूलों की संख्या काफी हैं. लोकनाथ पब्लिक स्कूल, के.डी.एम.ए जैसे विद्यालय वार्ड
में मौजूद हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में डिग्री कॉलेज नहीं
है, जिसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त
करने हेतु वार्ड से कुछ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. स्वास्थ्य सुविधाओं के
दृष्टिकोण से वार्ड में कबीर हॉस्पिटल व प्रिया हॉस्पिटल जैसे प्राइवेट हॉस्पिटल मौजूद
हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में दुर्गा पूजा व भारत पार्क इत्यादि भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं मनोरंजन के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की
धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में साईं दरबार व वैष्णो देवी
मंदिर इत्यादि आते हैं. जो
वार्ड के प्रसिद्द धार्मिक
स्थलों में से एक हैं, जहां श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचते
हैं.
वार्ड की समस्याओं पर यदि गौर किया जाए तो यहां अतिक्रमण की समस्या से बहुत सी परेशानी उत्पन्न होती है. इसके अतिरिक्त स्वच्छता और जलनिकासी से जुड़े बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर विकास कार्य होने की आवश्यकता है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →