Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Shastri Nagar, Ward 91 (Kanpur)

Shastri Nagar, Ward 91 (Kanpur)

Armapore(Kanpur Nagar--208009)
3 members 4 milestones ▲ 0 23 views · 7d 1029 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

कानपुर की औद्योगिक श्रमिक बस्ती और एशिया की सबसे बड़ी लेबर कॉलोनी माना जाने वाले शास्त्री नगर वार्ड का उद्घाटन वर्ष 1952 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के हाथों किया गया था. अक्सर कानपुर नगर निगम एवं श्रमिक विभाग के अंतर्गत इस वार्ड की समस्याओं को लेकर विवाद की खबरें सुनने में आती रहती हैं. मुख्य तौर पर वार्ड 91, शास्त्री नगर श्रमिक विभाग के अंतर्गत ही आता है. वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से राघवेन्द्र मिश्र यहां पार्षद पद पर कार्यरत होकर स्थानीय विकास के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं.  

स्थानीय जनसांख्यिकी -

Ad

अत्याधिक जनसंख्या घनत्व वाले शास्त्री नगर वार्ड में तकरीबन 50-55 हजार की आबादी का निवास है. जनगणना 2011 के अनुसार यह वार्ड समान्यत: मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहां साक्षरता दर तकरीबन 85-87 प्रतिशत है. इस क्षेत्र में सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी करने वालों के साथ साथ वार्ड से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या भी अच्छी खासी है. साथ ही आय के प्रमुख स्त्रोत के रूप में यहां बाजार, दुकानें इत्यादि भी मौजूद हैं. 

शैक्षिक सुविधाएं –

Ad
Ad

शास्त्री नगर वार्ड में गुरु नानक पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी कॉलेज, सरस्वती महिला महाविद्यालय, सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गुरु नानक इंटर कॉलेज आदि मौजूद हैं, जो बेहतर शिक्षा सुविधा के लिए जाने जाते है. शिक्षा व्यवस्था के लिहाज से यह वार्ड अन्य वार्डों की तुलना में बेहतर है.  

स्वास्थ्य सुविधाएं –

यदि वार्ड में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर गौर किया जाएं तो यहां अच्छे हॉस्पिटल्स मौजूद हैं, जिनमें कानपुर ईएनटी हॉस्पिटल, कानपुर मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, सीएल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं मरियमपुर हॉस्पिटल हैं, जो जनता के लिए अच्छी चिकित्सकीय सुविधाओं का जरिया हैं.   

अन्य जनसुविधाएं –

शंकर सिंह बाजार, गल्ला मंडी, लक्ष्मी मार्केट, पुरानी गल्ला मंडी, गांधी लोहा बाजार, गुलाटी मोटर मार्किट आदि मार्केट्स क्षेत्र में प्रमुख मानी जाती हैं, इसके अतिरिक्त स्थानीय सुविधाओं के तौर पर यहां कानपुर महानगर का दूसरा सबसे बड़ा सेन्ट्रल पार्क, जवाहर पार्क, आनंदराव पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क इत्यादि भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं मनोरंजन के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में गोपाला मंदिर, संतोषी मां मंदिर, मस्जिद विजय नगर, श्री आनंदेश्वर मंदिर, गुरुद्वारा विजय नगर इत्यादि आते हैं. “काली मठिया मंदिर” वार्ड के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों में से एक हैं, जहां श्रद्धालु समस्त कानपुर से दर्शन करने पहुंचते हैं. 

_कानपुर
की औद्योगिक श्रमिक बस्ती और एशिया की सबसे बड़ी लेबर कॉलोनी माना जाने वाले
शास्त्री नगर वार्ड

वार्ड की प्रमुख समस्याएं –

श्रमिक बस्ती होने के कारण वार्ड की सबसे बड़ी समस्या यहां बस्तियों में रह रहे निवासियों को मालिकाना हक मुहैया कराना है, जिसके लिए स्थानीय पार्षद निरंतर संघर्ष कर रहे हैं. इस दिशा में निराकरण हेतु वें प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिख चुके हैं. साथ ही सीवरेज, जलभराव और अतिक्रमण की समस्या इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से हैं.

_कानपुर
की औद्योगिक श्रमिक बस्ती और एशिया की सबसे बड़ी लेबर कॉलोनी माना जाने वाले
शास्त्री नगर वार्ड

क्षेत्र में चोक नालों के चलते स्वच्छता व्यवस्था में काफी दिक्कतें पेश आती हैं. इसके अतिरिक्त लोअर गंगा कैनाल से जा रही लाइन अव्यवस्थित होने और उसमें जगह जगह लीकेज के चलते भी सफाई को लेकर दिक्कतें पेश आती हैं, जो विकास कार्यों के मार्ग में एक बड़ी बाधा है. इन सभी समस्याओं को दूर कर वार्ड में स्थानीय सुधार की दृष्टि से विकास कार्य वर्तमान पार्षद द्वारा निरंतर जारी है. वर्तमान कार्यरत पार्षद राघवेन्द्र मिश्रा जी ने काफी प्रयासों से वार्ड में बहुत से विकास कार्य कराए हैं, जिनमें पार्कों का नवीनीकरण, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, पेयजल की सुविधा आदि मुख्य है.

_कानपुर
की औद्योगिक श्रमिक बस्ती और एशिया की सबसे बड़ी लेबर कॉलोनी माना जाने वाले
शास्त्री नगर वार्ड

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

निशुल्क राशन वितरण के अवसर पर दुकानदारों के यहां राघवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे
निशुल्क राशन वितरण के अवसर पर दुकानदारों के यहां राघवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे
कानपुर के शास्त्री नगर वार्ड में कूड़ा अड्डों पर अतिक्रमण, नगर निगम के कूड़ा कंटेनर भी जनता ने लौटाए वापस
कानपुर के शास्त्री नगर वार्ड में कूड़ा अड्डों पर अतिक्रमण, नगर निगम के कूड़ा कंटेनर भी जनता ने लौटाए वापस
शास्त्री नगर पर कूड़ा कटेंनर रखने का विरोध कर लौटाया
शास्त्री नगर पर कूड़ा कटेंनर रखने का विरोध कर लौटाया

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →