Pilot Membership, reputation and activity here are AI-assisted pilot estimates from public data — not an official record. Verify against the original source before any decision.

PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत)

PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत)

South Avenue(Central Delhi--110011)

प्रधानमंत्री कार्यालय जिसे पीएमओ के लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है. प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण भाग है. पीएमओ द्वारा ...

2 members ▲ 4 ▼ 0 0 views · 7d 0 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Members & contributors

People linked to PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत), with their contribution reputation.

Activity & action

Recent developmental activity linked to PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत).

About PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत) — editorially authored, may be outdated
प्रधानमंत्री कार्यालय जिसे पीएमओ के लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है. प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय का मतलब है देश के प्रधानमंत्री से जुड़े कर्मचारी, इसका मतलब है प्रधानमंत्री के सीधे नीचे आने वाले उनके नजदीकी अधिकारियों और कर्मचारियों का समूह जो प्रधानमंत्री कार्यालय के सारे काम काज को संभालते हैं. प्रमुख सचिव यानी की प्रधान सचिव इसके सर्वोच्च अधिकारी होते हैं। 1977 तक लोग इसे प्रधानमंत्री सचिवालय के तौर पर जानते थे लेकिन देश के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के कार्यकाल में बदलकर इसका नाम प्रधानमंत्री कार्यालय रखा गया.
आज प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका बहुत बड़ी है. प्रधानमंत्री कार्यालय का महत्व और इसकी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है एक तरह से यहाँ से देश की कार्य नीति बनाई जाती है. मगर शुरुआती समय में प्रधानमंत्री कार्यालय का काम बताता है कि उस समय नीति संबधी कोई महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जगह यह प्रधानमंत्री के पत्र-व्यवहार संभालने या प्रधानमंत्री के बैठकों का समय तय करने या किसी अन्य राजनीतिक कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया था. मतलब शुरुआती दिनों में यह प्रधानमंत्री को सचिवीय मदद ही मुहैया कर रहा था. शायद इसलिए इसका ढांचा या संरचना बहुत बड़ा नहीं था. प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यालय के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यों के साथ साथ इसके स्टाफ संख्या में भी वृद्धि हुई. 
सामान्यतः प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक प्रमुख सचिव, एक अतिरिक्त प्रमुख सचिव, एक सचिव सहित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और साथ में जनसंपर्क अधिकारी, संचार सलाहकार, मीडिया सलाहकार, कई संयुक्त सचिव, कई उप-सचिवों के साथ ही दो निजी सचिव भी कार्यरत होते हैं. 
मगर इस टीम के संरचना बदलती भी रही है. देश के पिछले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की निम्नलिखित टीम थी:
प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री का सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार,  प्रधानमंत्री का संचार सलाहकार, पांच संयुक्त सचिव, दो निजी सचिव, प्रधानमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी, नौ निदेशक, उप-सचिव, उप-सचिव (संसद), उप-सचिव (निधि), उप-सचिव (राजभाषा) और अवर सचिव (प्रशासन), अवर सचिव (निधि), अवर सचिव (लोक).
तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में एक और उच्च दायित्व का पद- अतिरिक्त प्रधान सचिव पद बनाया. इससे यह तो पता चलता ही है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में टीम की संरचना का आकार और चरित्र प्रधानमंत्री अपने मुताबिक बदलते रहते हैं. प्रधानमंत्री किसी भी दबाव के बिना प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की नियुक्ति अपनी पसंद की रखने के लिए स्वतंत्र है
आसान शब्दों में अगर हम इसके संरचना को समझने की कोशिश करें तो राजनीतिक तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं, किंतु प्रशासकीय स्तर पर प्रधान सचिव इसकी अध्यक्षता करते हैं. अभी देश के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा हैं.
अधिकारियों की सूची (पीएमओ)
प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव - श्री नृपेन्द्र मिश्रा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार - श्री अजीत डोभाल कीर्ति चक्र
प्रधानमंत्री के प्रमुख अपर सचिव - डॉ. पी. के. मिश्र
प्रधानमंत्री के सचिव - श्री भास्कर खुलबे
प्रधानमंत्री के अपर सचिव - श्री तरुण बजाज, श्री अरविन्द कुमार शर्मा
प्रधानमंत्री के संयुक्त सचिव - श्री अनुराग जैन, सुश्री देबश्री मुख़र्जी , श्री वी. शेषाद्रि, श्री ब्रजेन्द्र नवनीत, श्री गोपाल बागले
 प्रधानमंत्री के निजी सचिव - श्री राजीव टोपनो, श्री संजीव कुमार सिंगला
निदेशक - श्रीमती नामग्या सी. खम्पा, डॉ. श्रीकर केशव परदेशी, श्री मयूर महेश्वरी, सुश्री नंदिनी पालीवाल, श्री सिद्धार्थ नाथ
निदेशक (आर टी आई) - श्री सैयद एकराम रिज़वी
उप सचिव - श्री ब्रिजेश पाण्डेय, श्री विवेक कुमार, श्री अजीत कुमार, श्री विजय कुमार मंत्री , श्रीमती ऐश्वर्या सिंह
जन संपर्क अधिकारी - श्री जे. एम. ठक्कर
सूचना अधिकारी - श्री शरत चंदर
विशेष कार्याधिकारी (सूचना प्रौद्योगिकी) - डॉ. हीरेन जोशी
विशेष कार्याधिकारी (अनुसंधान एवं रणनीति) - श्री प्रतीक दोषी
विशेष कार्याधिकारी (अपॉइंटमेंट एंड टूर) - श्री संजय आर. भावसर
ओएसडी (मीडिया रिसर्च) - श्री आशुतोष नारायण सिंह
उप सचिव (पर्स) -  श्री चन्द्रेश सोना
संयुक्त निदेशक (राजभाषा) - सुश्री पूर्णिमा शर्मा
अवर सचिव (प्रबंधक) - श्री अग्नि कुमार दास
अवर सचिव (पर्स) - श्री पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा
अवर सचिव (निधी) - श्री पी. के. बाली
अवर सचिव (जनता) - श्री अम्बुज शर्मा
अवर सचिव (आरटीआई) - श्री प्रवीण कुमार
अवर सचिव (पोल) - श्री अविनाश कुमार सिन्हा
अवर सचिव (संसद) -  श्री बिप्लब कुमार रॉय
संदर्भ अधिकारी - श्री नीलेश कुमार कालभोर
अन्वेषण अधिकारी - डॉ. नीरव के. शाह, श्री यश राजीव गाँधी
वर्तमान सूचि को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को अवश्य देखें - 
     
प्रधानमंत्री कार्यालय जिसे पीएमओ के लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है. प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरका

Represent PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत)?

Track record here is built from members' verified action research and milestones. Add delivered work, or request a correction.

Get on the record →