Rashtriya samajwadi jankranti party
Parliament House(New Delhi--110001)समानता, शशक्त लोकपाल और सामान शिक्षा प्रणाली के लिए कार्यरत एक राजनीतिक पार्टी...
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Members & contributors
People linked to Rashtriya samajwadi jankranti party, with their contribution reputation.
Activity & action
Recent developmental activity linked to Rashtriya samajwadi jankranti party.
About Rashtriya samajwadi jankranti party — editorially authored, may be outdated
राष्ट्रीय समाजवादी जनकांति पार्टी के मिशन की एक झलक
देश के अंदर सशक्त जनलोकपाल एवं प्रदेशों के अंदर लोकायुक्तों की नियुक्ति आवश्यक क्यों
पार्टी का मानना है कि देश के अंदर स्थापित समस्त जांच एजेंसियों केन्द्र सरकार सहित प्रदेश सरकार के अधीनस्थ है कि कारण कि प्रधानमंत्री कार्यालय सहित मुख्यमंत्री के कार्यालयों के जजों को प्रभावित किया जा सकता है जिससे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाना कठिन ही नही नामुमकिन हैं।
आय से अधिक सम्पत्ति के रुप में माननीय अधिकारीयों, कर्मचारियों के रुप स्वंय के अर्जित आय से हासिल की गयी सम्पत्ति सहित बेनामी सम्पत्तियों की जांचकर कालेधन को उजागर किया जा सकता है। जिसके जब्ती से बहुत बड़े राजस्व की प्राप्ती होगी। उक्त धन से देश के अंदर कल कारखानों को विकसित कर, बेरोजगार हाथोंको काम देकर आर्थिक समानता की पहल की जा सकती हैं। जिससे कि पेट की रोटी, बदन का कपड़ा एवं अग्रसर होने से रोका जा सकता है। जनलोकपाल की गठन प्रक्रिया को स्वस्छ छवि का ध्यान में रखते हुये लोकतांत्रिक प्रशासनिक, न्यायिक सहित सामाजिक संगठन से व्यक्ति का चयन हो सकता है जिससे कि सबका प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।
सामान्य शिक्षा प्रणाली
सामान्य शिक्षा प्रणाली के अभाव में अमीर एवं गरीब की तर्ज पर हम बंटे हुए हैं। शिक्षा के स्तर पर एक तरफ सरकारी विद्यालय दूसरे तरफ प्राइवेट। एक तरफ अमीरों का बच्चा, दूसरे तरफ गरीबों का इस भिन्नता को समाप्त करते हुए पार्टी का मिशन है कि सत्ता में आते ही एक तरह का स्कूल बनाना जैसे सरकारी विद्यालयों में प्राइवेट विद्यालयों को सम्मिलित कर, रोजगार उपलब्ध कराते हुए सरकारी विद्यालयों को सम्मिलित कर रोजगार उपलब्ध कराते हुए सरकारी विद्यालयों को अत्याधुनिक बनाते हुए एक ही छत के नीचे नेता, व्यापारी, कर्मचारी, अधिकारी, किसान, मजदूर के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था देना। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य को शुल्क मुक्त करते हुए पार्टी व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण एवं देश निर्माण की पहल करेगी। इस पहल से जाति के नाम पर धर्म के नाम क्षेत्रवाद एवं भाषा के नाम पर नफरत पैदा कर इंसानियत का खून करने वाली विचारधारा को समाप्त करेगी।
अपने संस्कृती को जीवित रखते हुए रोजगार के क्षेत्र में उन्नति हेतु रोगगार परक शिक्षा की व्यवस्था पार्टी द्वारा किया जाएगा। उच्च न्यायालयों सहित जीवित उच्चतम न्यायालय में एवं सरकारी कार्यालयों में देश के अंदर अंग्रेजी के समानतर हिन्दी एवं क्षेत्रिय भाषा को अधिकार दिया जाएगा। जिससे कि भिन्न-भिन्न भाषाओं को जानने वाले व्यक्तियों द्वारा अपने पक्ष या विपक्ष की गई कार्यवाही की जानकारी हो सके।
सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं को पारदर्शी बनाना जिसका तात्पर्य होगा कि जनता की गाड़ी कमाई का सदुउपयोग कैसे होता है साथ ही व्यक्ति की कार्य निष्पादन का तरीका स्पष्ट हो सके।
एफड़ीआई का विरोध पार्टी का मानना है कि भारत के अंदर शिक्षा का स्तर 50 प्रतिशत लगभग है। जिसमें उच्च शिक्षा का स्तर 20 प्रतिशत है ऐसी परिस्थितियों में पूर्ण साक्षरता का दर्जा प्राप्त देशों से मुकाबला कैसे। क्या सम्भव है कि लड़ाई के मैदान में अत्याधुनिक हथियारों का मुकाबला अपने बंदूकों से किया जा सके या खेल के मैदान में अभ्यस्थ खिलाड़ी की प्रतियोगिता किया साधारण खिलाड़ी से हो सकती है नही। इस मुद्दे पर पार्टी का मानना है कि शैक्षिक समानता सहित तकनीकी विकास के बिना भारत के अंदर एफडीआई घातक साबित होगी। जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करती है। अनियंत्रित महंगाई जिसका कुप्रभाव देश पर, गलत आर्थिक नीतियों जिसका प्रभाव देश पर कैसे-1. पोषित माॅ2. कुपोषित माॅ3. पोषित बच्चा4. कुपोषित बच्चा5. न्यूनतम शिक्षा6. उच्च शिक्षाजिसका देश के ऊपर प्रभाव स्पष्ट परिलक्षित होता है। गरीब, अमीर एवं शिक्षित, अशिक्षित के रुप में। इससे अवरुद्ध होता है व्यक्ति का विकास, समाज का विकास और देश का विकास।
इसके निदान के लिए पार्टी की स्पष्ट नीती आर्थिक समानता सहित शैक्षिक समानता है जिसके लिए पार्टी अपने विचारधारा को लेकर जनकांति के तरफ अग्रसर है जिससे कि व्यक्ति, समाज एवं देश का नवनिर्माण किया जा सके। उक्त मिशन को सफल मिशन बनाने हेतु आपसे सहयोग की अपील है तन, मन, धन से हम पूरी तरह से बाध्य होंगे। आपके द्वारा किए गए सहयोगों का ब्यौरा के लिए सधन्यवाद। आपका किसी भी तरह का सुझाव सादर आमंत्रित है। शिवलाल ठाकुर उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता हैं। एक साधारण परिवार मे जन्म लेने वाले शिवलाल ठाकुर ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश के जिला बनारस से शुरु किया।लक्ष्य. आर्थिक बराबरीए शैक्षिक बराबरीए सामाजिक बराबरी एसण्एल ठाकुर ने जागो किसान गरीब मजदूरों छोटे.छोटे व्यवसाईयों सत्ता अपने हाथों में लो। पूंजीपति व्यवस्था के अंतर्गत संचालित चुनाव बंद करो आदि मुद्दों को लेकर समाज के लिए कार्य किया है। एसण् एलण् ठाकुर का कहना है कि गुण्ड़ा राजए भ्रष्टाचारए अत्याचारए बलात्कार कभी खत्म नही हो सकताए जब तक कि पूंजीपति व्यवस्था चुनाव पर हाबी होगा। पूछें पार्टी नेताओं सहित पार्टी प्रत्याशियों से कि तुम्हारा गाड़ियों के काफिले का खर्चए बन्दूकों की साया अराजक तत्वों के जमावाड़े का खर्च कहां से आता है। एसएल ठाकुर ने समाज में समाजिक समानता के खिलाफ अवाज उठाने का कार्य व समाज का सामाजिक स्तर को उपर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा से कार्य करने के साथ समाज व महगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ समय.समय पर अवाज उठाने का कार्य करते आ रहे हैं। एस एल ठाकुर ने अन्ना आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि लोकतंत्र में लोकपाल जरुरी है आदि मुद्दों को लेकर लगातार कार्य करते आ रहे हैं।
Represent Rashtriya samajwadi jankranti party?
Track record here is built from members' verified action research and milestones. Add delivered work, or request a correction.
Get on the record →