Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Ambrish Singh Gaur

Ambrish Singh Gaur

Kasigaon(Kanpur Nagar--208021)

नाम - अंबरीष सिंह गौर   पद - प्रत्याशी, 206 अकबरपुर रनिया (काँग्रेस), कानपुर देहात   नवप्रवर्तक कोड - 71190022     उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी का वहन कर रहे अम्बरीष सिंह गौर पिछले 25 सालों से राजनीतिक व सामाजिक तौर पर सक्

2 reputation 2 views · 7d ▼ -2 26 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Ambrish Singh Gaur is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम - अंबरीष सिंह गौर 

  

पद - प्रत्याशी, 206 अकबरपुर रनिया (काँग्रेस), कानपुर देहात 

  

नवप्रवर्तक कोड - 71190022

  
   
उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी का वहन कर रहे अम्बरीष सिंह गौर पिछले 25 सालों से राजनीतिक व सामाजिक तौर पर सक्रिय हैं। विशेष रूप से कानपुर देहात में राजनीतिक तौर पर सक्रिय अम्बरीष सिंह गौर अभी तक कॉंग्रेस के बैनर तले विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में कानपुर देहात की 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र से वह कॉंग्रेस प्रत्याशी के रूप में विस चुनावों में शिरकत कर रहे हैं। 
  
नाम - अंबरीष सिंह गौर   पद - प्रत्याशी, 206 अकबरपुर रनिया (काँग्रेस), कानपुर देहात   नवप्रवर्तक कोड
  
छात्र जीवन से ही कॉंग्रेस के माध्यम से राजनीति में सक्रिय होकर उन्होंने जनसेवा की है। कानपुर से पिछले 25 वर्ष से पार्टी के विकास क्रम से अम्बरीष सिंह गौर जुड़े हुए हैं और संगठन के अंतर्गत उनका जनसेवा क्रम जारी है। बैलटबॉक्सइंडिया को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की विचारधारा व अकबरपुर रनिया विधानसभा की समस्याओं सहित अनेकों मुद्दों के बारे में चर्चा की। 
  

कॉंग्रेस से जुड़े अपने राजनीतिक अनुभवों के बारे में बताएं?

  
अम्बरीष सिंह गौर - बचपन से ही समाज सेवा की ओर रुझान था, मेरा मानना रहा है कि राजनीति एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए जनता की सेवा की जा सकती है। कानपुर में डीएवी कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को भी हमने राजनीति से जोड़ा। धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए कॉंग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी जी से प्रभावित होकर 1997 में कॉंग्रेस की सदस्यता एनएसयूआई कार्यकर्ता के रुप में ग्रहण की।
  
पार्टी ने मेरे कार्यों को देखते हुए 2007 में एनएसयूआई के अंतर्गत कानपुर से मंडल अध्यक्ष (यूथ कॉंग्रेस) की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज इत्यादि जिलों में संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया, तभी से कानपुर देहात की राजनीति में सक्रियता बढ़ी। उसके बाद जब राहुल गांधी जी ने यूथ कॉंग्रेस के दरवाजे चुनावों के लिए खोले, उस प्रक्रिया के तहत मैंने 2010 में चुनावों में हिस्सा लिया और पहली बार में ही कॉंग्रेस के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़कर यूथ कॉंग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त हुआ। 
  
इसके बाद मैं जिला कॉंग्रेस कानपुर देहात से मुख्य कमिटी से सचिव रहा, फिर पार्टी ने पहले महासचिव और बाद में कार्यकुशलता देखते हुए उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद मैंने बहुत से राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली इत्यादि राज्यों में पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य किया। इन्हीं सभी उपलब्धियों को देखते हुए पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी का सचिव नियुक्त किया।
इसके बाद मैंने कानपुर देहात से विस चुनावों की तैयारी की। 2012 एवं 2017 में विधानसभा के लिए टिकट मांगा, जो विभिन्न कारणों से उक्त समय नहीं मिल पाए। पुन: प्रियंका गांधी जी जब उत्तर प्रदेश प्रभारी बनी, तो उनकी कमेटी में अपने जमीनी कार्य के दम पर मुझे फिर से यूपीसीसी से सचिव बनने और कानपुर देहात जिले से प्रभारी नियुक्त होने का सौभाग्य मिला। वर्तमान में मैं अकबरपुर रनिया से कॉंग्रेस प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच कॉंग्रेस के विचारों को रख रहा हूँ।  
  

समाज की अगुवाई करने का निर्णय क्यों लिया? 

  
अम्बरीष सिंह गौर - बचपन से ही जनता की सेवा करने और उनके कल्याण के लिए कुछ करने की इच्छा रही है। छात्र जीवन से ही यदि किसी भी व्यक्ति का कोई कार्य कराया तो उससे बहुत सुकून मिला। लोगों के बीच में रहकर, उनके सुख-दुख में खड़े रहकर बेहद हर्ष की अनुभूति होती है, इसलिए मैंने राजनीति को ही चुना ताकि आगे बढ़कर जनता का विकास कर सकूं।  
  

आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कौन से ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर आप आने वाले समय में काम होते देखना चाहते हैं?

  
अम्बरीष सिंह गौर - पिछले कईं वर्षों से हमने विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर रनिया में रहकर काम किया है और यही पाया है कि कानपुर देहात की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है। यहां रनिया विस में विशेष तौर पर सड़कें जर्जर हालत में हैं, पेयजल की व्यवस्था गड़बड़ है, बिजली, रोजगार इत्यादि से जुड़ी भी अनेकों समस्याएं यहां विद्यमान हैं। इसके साथ साथ छुट्टा मवेशियों की समस्या यहां बहुत बड़ी है। भीषण सर्दी में भी हमारे किसान भाई खेतों की सुरक्षा के लिए रात रात भर जागकर पहरा देते रहते हैं।  
  
इसके अलावा क्षेत्र में चिकित्सा की भी काफी समस्या है। यहां एक भी अच्छा अस्पताल नहीं है, जहां से जनता को उचित इलाज मिल सके। इन्डस्ट्रीअल एरिया होने के बावजूद भी आज रनिया विस की दशा किसी पिछड़े इलाके की तरह है, क्योंकि विधायकों ने क्षेत्र में कोई काम ही नहीं कराया है। 
  

आपके अनुसार प्रदेश में कौन से ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को काम करना चाहिए?

  
अम्बरीष सिंह गौर - प्रदेश स्तर पर देखें तो, यहां सबसे बड़ा मुद्दा नौजवानों का बेरोजगार होना है। यदि हमारा युवा ही विकसित व मजबूत नहीं होगा तो प्रदेश का विकास कैसे संभव है? सरकार को बंद पड़े उद्योगों को पुनर्स्थापित करना चाहिए, नई योजनाएं लानी चाहिए ताकि हमारे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित हो, उन्हें रोजगार मिल सके। 
  

आप पार्टी की किन विचारधाराओं को लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं?

  
अम्बरीष सिंह गौर - कॉंग्रेस पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी जातियों, धर्मों, वर्गों आदि को साथ लेकर चलती है। जैसे भारत के विषय में कहा जाता है कि यहां अनेकता में एकता पसरी हुई है, ठीक वही स्थिति कॉंग्रेस में भी देखी जाती है। 
  
आज जिस प्रकार उत्तर परदेश में महिलाओं को मजबूती देने के लिए प्रियंका गांधी जी ने विशेष रूप से 40 फीसदी की हिस्सेदारी चुनाव टिकट में दी है, निश्चित ही इससे महिलाएं आगे बढ़ेगी, उनको रोजगार के क्षेत्र में संबल मिलेगा और राजनीति व समाज में उनकी हिस्सेदारी सुदृढ़ होगी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में महिलाओं की बस यात्रा मुफ़्त होगी। महिलाओं के उत्थान के लिए इंटर करने पर बालिकाओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। 
   
साथ ही कॉंग्रेस की एक महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा किसानों के लिए है कि आज कृषि के लिए जहां संसाधन जैसे खाद, फर्टिलाईजर, डीएपी, पेट्रोल डीजल इत्यादि तो महंगे हैं लेकिन फसलों के लिए एमएसपी बेहद कम है, तो हम सरकार बनने पर किसानों को सरकार बनने पर लाभ देंगे। गेहूं, धान और गन्ने का सरकारी रेट बढ़ाया जाएगा और किसानों का भी कर्ज माफ किया जाएगा। इससे पहले भी मनमोहन सिंह जी जब प्रधानमंत्री रहे, तब भी किसानों का कर्जा माफ किया गया था। साथ ही जो छुट्टा जानवर क्षेत्र में निरंकुश घूम रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए भी कॉंग्रेस योजना लाएगी।
  
इन्हीं सभी प्रतिज्ञाओं को लेकर हम न केवल कानपुर देहात बल्कि तमाम प्रदेश में जनता के बीच जाएंगे और उनका समर्थन प्राप्त करेंगे। 
 

आप बैलटबॉक्सइंडिया के मंच के माध्यम से जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे? 

  
अम्बरीष सिंह गौर - मेरी आम जनमानस से केवल एक ही अपील है कि आप सभी ने पिछले कईं वर्षों से सपा और भाजपा की सरकार प्रदेश में देखी है, जिन्होंने कभी जाति की बात की, तो कभी धर्म की। आइए इस बार हम सभी मिलकर कॉंग्रेस को प्रदेश में आने का अवसर दें और सभी मिलजुल कर प्रदेश को विकास के नए मुकाम पर लेकर जाएं।   
  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →