Anju Devi
K.Chauhatter(Patna-Danapur-801108)नाम – अंजू देवी पद – विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) मनेर विधानसभा (बिहार) नवप्रवर्तक कोड - 71184870 बिहार के मनेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रही अंजू देवी ने वर्ष 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में भागीदारी की थी. वह मूल रूप से बिहार की
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – अंजू देवी
पद – विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) मनेर विधानसभा
(बिहार)
नवप्रवर्तक कोड -
71184870
बिहार के मनेर
विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रही अंजू देवी ने वर्ष 2015 में हुए बिहार
विधानसभा चुनावों में भागीदारी की थी. वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और
उनका निवास स्थान मनेर का महिडावा गांव है. निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली इस प्रत्याशी
ने दुलिहन बाज़ार के राम लखन सिंह हाई स्कूल से मेट्रिक की है.
मनेर विधानसभा की जानकारी
बिहार के 243
विधानसभा क्षेत्रों में से एक मनेर विधानसभा पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
के अंतर्गत शामिल है. यहां सीडी ब्लॉक मनेर के साथ साथ सीडी ब्लॉक बिहटा की भी कुछ
ग्राम पंचायत परिसीमन में जोड़ी गयी हैं. आनंदपुर, अमहारा, सदिसोपुर, बिहटा, बेला, नेओरा, श्री चांदपुर आदि जैसी 21 ग्राम पंचायतें मनेर विधानसभा
क्षेत्र का हिस्सा हैं. इस क्षेत्र में 2005 से लेकर 2015 तक राष्ट्रीय जनता दल के
प्रतिनिधि को विधायक के तौर पर चुना गया है.
एफिडेविट के अनुसार अंजू देवी की चल एवं अचल संपत्ति का ब्यौरा
अंजू देवी द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 1 लाख 63 हजार रूपये की चल संपत्ति है, जिसमें 35,000 रूपये नकद धनराशि है. बैंक में उनके पास 8 हजार रूपये जमा हैं और उनके पास 1 लाख 20 हजार के स्वर्ण आभूषण हैं. अचल संपत्ति के रूप में अंजू देवी के पास 35 लाख रूपये की कृषि भूमि है, जो उनकी पुत्री के नाम पर ली गयी है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →