Bishwnath Ram
Chamaru(Patiala-Rajpura-140401)नाम : बिश्वनाथ राम पद : विधायक (काँग्रेस), राजपुर विधानसभा (बक्सर) नवप्रवर्तक कोड : 71185228 परिचयसमाज सेवा के उद्देश्य से राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बिश्वनाथ राम मूल रूप से बक्सर जिले सोनपा गांव के रहने वाले हैं और राजपुर विधानसभा से कॉंग्रेस विधायक
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Bishwnath Ram is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : बिश्वनाथ राम
पद : विधायक (काँग्रेस), राजपुर विधानसभा (बक्सर)
नवप्रवर्तक कोड : 71185228
परिचय
समाज सेवा के उद्देश्य से राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बिश्वनाथ राम मूल रूप से बक्सर जिले सोनपा गांव के रहने वाले हैं और राजपुर विधानसभा से कॉंग्रेस विधायक के तौर पर जनता की सेवा कर रहे हैं। वह बीते काफी वर्षों से सक्रिय राजनीति का हिस्सा बने हुए हैं।
उन्होंने वर्ष 1989 में पटना के बी.डी इवनिंग कॉलेज से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी भी की है। राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के चलते बिश्वनाथ राम ने समाज के सभी वर्गों को उनका हक़ दिलाने के लिए राजनीति में प्रवेश किया। उनके पिता जी भारतीय जनता पार्टी से वर्ष 1985-1995 तक विधायक पद पर रहें हैं।
सामाजिक सरोकार
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हुए उन्होंने महसूस किया कि समाज में बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उनका हक़ भी नहीं मिल पाता। यही सब देख कर उनके मन में राजनीति के जरिए वंचित वर्ग की सहायता करने की इच्छा जागृत हुई, और उन्होंने नौकरी त्याग कर स्वयं को समाज सेवा के कार्यों में संलग्न कर दिया।
राजनीतिक सफ़र
भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए व सफल राजनीति का आरम्भ करते हुए उन्होंने भाजपा के राजपुर प्रखन्ड से राजनीति आरंभ की, उसके बाद बिश्वनाथ राम जिले में अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। तत्पश्चात वह मोर्चा में प्रदेश मंत्री और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष के बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने।
इसके पश्चात उन्हें विधायक पद के लिए टिकट प्राप्त हुआ, परन्तु वह असफल रहें। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने क्षेत्र में विभिन्न कार्य कराएं और जनसेवा के कार्य जारी रखे। वर्ष 2021 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में उन्होंने कॉंग्रेस महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर हिस्सा लिया और विजयी रहे। वर्तमान में वह राजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
क्षेत्रीय समस्याएं
राजपुर विधानसभा सुरक्षित सीट है और इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर निर्भर है। विधायक बिश्वनाथ राम के अनुसार यहां बरसात व सूखे की समस्या के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिश्वनाथ राम इस समस्या के साथ साथ क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →