Dharmendra Kumar Harnaut
Belchi(Patna-Belchi-803110)नाम : धर्मेंद्र कुमार पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) हरनौत, नालंदा नवप्रवर्तक कोड : 71186849हरनौत विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से नालंदा के तिनी ल
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Dharmendra Kumar Harnaut contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : धर्मेंद्र कुमार
पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) हरनौत, नालंदा
नवप्रवर्तक कोड : 71186849
हरनौत विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से नालंदा के तिनी लोदीपुर गांव के रहने वाले हैं. पेशे से अध्यापक एवं समाज सेवा से जुड़े धर्मेंद्र कुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने वर्ष 2012 में मगध यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है.
हरनौत विधानसभा की जानकारी
हरनौत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. मूलतः यह बिहार के नालंदा जिले का हिस्सा है, जिसे अपने प्राचीन वैश्विक इतिहास के चलते खासी मान्यता प्राप्त है. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की ज्ञान स्थली माने जाने वाले नालंदा में हरनौत विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ इस्लामपुर, हिलसा, अस्थावां, नालंदा, राजगीर और बिहारशरीफ शामिल हैं.
यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः हरनौत, चंडी और नगर नौसा सामुदायिक विकास खंडों का सम्मिश्रण है. राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनैतिक कर्मभूमि रही है और वह खुद हरनौत से दो बार विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां जनता दल (यूनाइटेड) से हरि नारायण सिंह ने जीत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार को पछाड़ा था.
एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले धर्मेंद्र कुमार के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 2,35,760 रुपए कुल संपत्ति है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के पास 70,000 रूपये नकद धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में जमा उनकी धनराशि 3,700 रूपये है. उनकी पत्नी की पोस्टल सेविंग्स 18,000 रूपये तथा एलआईसी पालिसी 44,060 रूपये है. इसके अतिरिक्त धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के नाम पर सोने के गहने दर्शाए गए हैं, जिनकी कीमत 1,00,000 रूपये है.
एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र कुमार के नाम पर तिनी लोदीपुर में एक 2.18 एकड़ की कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 30,00,000 रूपये है. उनकी पत्नी के नाम पर पटना में एक गैर कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 10,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त तिनी लोदीपुर गांव में एक आवासीय भवन भी धर्मेंद्र कुमार के नाम पर है, जिसका मूल्य 1,00,000 रूपये है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →