Dilasha Saurabh Tiwari Mahoba
Achatta(Chhatarpur-Laundi-471315)नाम – दिलाशा सौरभ तिवारी पद – चेयरमैन (नगर पालिका परिषद) महोबा नवप्रवर्तक कोड – 71189149वेबसाईट - mahobanagarpalikaparishad.com जीवन परिचय एक सशक्त राजनैतिक एवं सामाजिक परिवार से आने वाली दिलाशा सौरभ तिवारी महोबा नगर पालिका परिषद से चेयरमैन हैं और भ
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Dilasha Saurabh Tiwari Mahoba is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Dilasha Saurabh Tiwari Mahoba.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – दिलाशा सौरभ तिवारी
पद – चेयरमैन (नगर पालिका परिषद) महोबा
नवप्रवर्तक कोड – 71189149
वेबसाईट - mahobanagarpalikaparishad.com
जीवन परिचय
एक सशक्त राजनैतिक एवं सामाजिक परिवार से आने वाली दिलाशा सौरभ तिवारी महोबा नगर पालिका परिषद से चेयरमैन हैं और भारतीय समाज में महिलाओं की मजबूत व जागरूक छवि का प्रतिनिधित्व करती हैं। निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ दिलाशा सौरभ तिवारी ने भारत की आत्मा गाँव से राजनीति की शुरूआत कर अपने स्थानीय जनपद और क्षेत्रीय राजनीति मे महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।

दिलाशा सौरभ तिवारी एक उच्च शिक्षित महिला हैं और एमए (इतिहास) एवं एलएलबी की मानद डिग्री उन्होंने प्राप्त की है। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर का आगाज 1994 में मध्य प्रदेश के बदौरा कलां (छतरपुर) से ग्राम प्रधान के तौर पर किया था और उसके बाद अबाध जनसहयोग के साथ 2017 में उन्हें महोबा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त हुआ। वर्तमान में बतौर नगर पालिका परिषद महोबा अध्यक्ष के रूप में दिलाशा सौरभ तिवारी निरंतर जनपद के विकास के लिए कार्य कर रही हैं।

राजनीति से जुड़ाव और सफ़र की कहानी
भारत के गौरवान्वित इतिहास के प्रति दिलाशा सौरभ तिवारी का रुझान छात्र जीवन से ही था, राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रेरक प्रसंग उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे, लेकिन विवाह के बाद वीरभूमि महोबा में अपने दादा ससुर "स्वर्गीय बाबूलाल तिवारी" जी को समाज व राजनीति के जरिए लोगों की सेवा करते उन्होंने देखा और महोबा की राजनीति में उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। विवाह उपरांत राजनैतिक पृष्ठभूमि और अपने दादाजी से दिलाशा सौरभ तिवारी को राजनीति में आगे बढ़ने की प्राथमिक प्रेरणा भी मिली।

दिलाशा सौरभ तिवारी ने ग्राम प्रधान के रूप में भाजपा संगठन को मजबूती देने के क्रम में अपने विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया और जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया। पार्टी की प्रत्येक बैठक में वह भागीदारी लेती हैं और सघन जन संपर्क अभियानों में बढ़ चढ़कर शामिल रहती हैं, वहीं पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों के कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रहती है। हाल ही में योगी मंत्रिमंडल 2 के भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी उन्होंने महोबा के विभिन्न स्थानों पर करवाया।

सफल राजनैतिक जीवन
बहुमुखी प्रतिभा की धनी दिलाशा सौरभ तिवारी एक उच्च शिक्षित, प्रतिभावान और कर्तव्यनिष्ठ महिला हैं, जो न केवल अपने सामाजिक-राजनीतिक जीवन में अपना शत प्रतिशत योगदान देते हुए आगे बढ़ रही हैं बल्कि पति (समाजसेवक श्री सौरभ तिवारी) और दो बच्चों (पुत्री कुमारी श्रेष्ठा तिवारी और पुत्र देवांश तिवारी) के साथ अपने गृहस्थ जीवन को भी एक कुशल गृहणी की भांति संभाले हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के बैनर के साथ जुड़कर संगठन मजबूत करने के अतिरिक्त समाज सेवा के प्रति भी उनका रुझान काफी अधिक है।

महोबा के प्रतिष्ठित राजनैतिक व सामाजिक परिवार की पुत्रवधू दिलाशा सौरभ तिवारी को संस्कार, उच्च आदर्श, सिद्धांत, कर्तव्यनिष्ठा और राजनीतिक-सामाजिक गुण विरासत में मिले हैं। उनके दादा जी "स्वर्गीय श्री बाबूलाल तिवारी" जी ने अपने जीवन के छह दशक महोबा के राजनीतिक विकास को दिए, जिससे आज भी महोबावासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। दिलाशा सौरभ तिवारी के मन में भी समाज-राष्ट्र सेवा का जज़्बा हमेशा से रहा, जिसके चलते वह आज महोबा की राजनीति और महिलाओं के बीच एक जानी-मानी शख्सियत हैं।

सामाजिक एवं रचनात्मक जीवन
दिलाशा सौरभ तिवारी के मन में समाज की सेवा का अनोखा जज्बा है, जिसके तहत वह अपनी व्यस्त जीवनचर्या में से कुछ समय समाजकल्याण में अवश्य ही निकालती हैं। वह महारानी मुकुंद सेवा समिति की प्रबंधक भी है। जनपद महोबा में विभिन्न अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और दिव्यांग जनों के क्रमिक विकास हेतु दिलाशा सौरभ तिवारी वर्ष 2006 से निरंतर सेवा अभियान चलाये हुए हैं। अनाथ बच्चों, बेसहारा वृद्धों और दिव्यांग जनों के लिए वह प्रतिवर्ष एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करके उनको सम्मानित करती हैं तथा उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायता सामग्री उन्हें मुहैया करवाती हैं।

दिलाशा सौरभ तिवारी के द्वारा किए गए लोक कल्याण कार्यों के फेहरिस्त बहुत बड़ी है, उनके कुछ समाज कल्याण कार्य इस प्रकार हैं:
1. ठिठुरती ठंड में असहाय, वृद्धों एवं गरीबों को आवश्यक सामग्री जैसे कंबल, गरम कपड़े और उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था का प्रबंध करना।
2. वर्ष 2017 से लगातार जनपद महोबा व कुलपहाड़ नगर के वृद्धजनों को सम्मानित करना।
3. कोरोना काल की प्रथम लहर के दौरान महोबा नगर से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के भोजन व पेयजल इत्यादि का सुचारु प्रबंध।
4. कोरोना काल के दौरान नगर के निर्धन, असहाय और वृद्धजनों के लिए भोजन की व्यवस्था।

5. कोरोना काल के दौरान सफाई नायकों का लगातार सम्मान।
6. कोरोना काल के समय नगर वासियों की सुरक्षा को पुख्ता करना, घर घर सेनेटाईजेशन, स्वच्छता इत्यादि की समुचित व्यवस्था, स्वयं जाकर पर्यवेक्षण करना और नगर वासियों का कुशलक्षेम जानना।
7. प्रत्येक विशेष अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में जनपद महोबा का गौरव बढ़ाने वाले छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित करना।
8. महोबा जनपद के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक गौरव को बनाए रखने के प्रयासों को गति देना और महोबा के विकास के लिए कार्य।

Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →