Durgesh Nandan Singh
C.D.A(Patna-Patna Sadar-800019)नाम – दुर्गेश नंदन यादव उर्फ़ दुर्गेश नंदन सिंह पद – विधायक प्रत्याशी (जनविकास पार्टी लोकतांत्रिक) मनेर विधानसभा (बिहार) नवप्रवर्तक कोड - 71184881 बिहार के मनेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे दुर्गेश नंदन यादव ने वर्ष 2015 में हुए बिहार विध
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Durgesh Nandan Singh is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – दुर्गेश नंदन यादव उर्फ़ दुर्गेश नंदन सिंह
पद – विधायक प्रत्याशी (जनविकास पार्टी लोकतांत्रिक) मनेर विधानसभा
(बिहार)
नवप्रवर्तक कोड -
71184881
बिहार के मनेर
विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे दुर्गेश नंदन यादव ने वर्ष 2015 में हुए
बिहार विधानसभा चुनावों में भागीदारी की थी. वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं
और उनका निवास स्थान डलवा का सिपारा गांव है. जनविकास पार्टी (लोकतांत्रिक) से
चुनाव लड़ने वाले दुर्गेश नंदन यादव पेशे से अधिवक्ता हैं और उन्होंने स्नातक के
साथ साथ पटना मगध यूनिवर्सिटी बोधगया के कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से लॉ में स्नातक की
है.
मनेर विधानसभा की जानकारी
बिहार के 243
विधानसभा क्षेत्रों में से एक मनेर विधानसभा पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
के अंतर्गत शामिल है. यहां सीडी ब्लॉक मनेर के साथ साथ सीडी ब्लॉक बिहटा की भी कुछ
ग्राम पंचायत परिसीमन में जोड़ी गयी हैं. आनंदपुर, अमहारा, सदिसोपुर, बिहटा, बेला, नेओरा, श्री चांदपुर आदि जैसी 21 ग्राम पंचायतें मनेर विधानसभा
क्षेत्र का हिस्सा हैं. इस क्षेत्र में 2005 से लेकर 2015 तक राष्ट्रीय जनता दल के
प्रतिनिधि को विधायक के तौर पर चुना गया है.
एफिडेविट के अनुसार दुर्गेश नंदन यादव की चल संपत्ति का ब्यौरा
दुर्गेश नंदन
यादव द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 8 लाख 90 हजार रूपये की चल
संपत्ति है, जिसमें 72,000 रूपये नकद धनराशि है. विभिन्न
बैंकों, वित्तीय संस्थाओं आदि में जमा राशि के तौर पर उनके नाम पर
एसबीआई की दो शाखाओं में 33 हजार रूपये जमा हैं. उनकी पोस्टल सेविंग्स 15 हजार
रूपये है और उनके नाम पर 5 लाख 50 हजार रूपये की एक मोटर साइकिल है. उनके और उनकी
पत्नी के पास 2 लाख, 20 हजार के स्वर्ण आभूषण हैं.
एफिडेविट के अनुसार दुर्गेश नंदन यादव की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार दुर्गेश नंदन यादव के नाम पर 0.11 एकड़ की कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 5 लाख रूपये है. उनके नाम पर 700 वर्ग फीट में बना एक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 20 लाख रूपये है. इस प्रकार उनकी कुल अचल संपत्ति 25 लाख रूपये है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →