Hari ram
Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)नाम : हरिराम खजांची पद : पार्षद (निर्दलीय), बृहस्पतिकुंड वार्ड-8, अयोध्या नवप्रवर्तक कोड : 71184106 परिचय अयोध्या के वार्ड 8, बृहस्पतिकुंड से पार्षद पद पर कार्यरत हरिराम खजांची को शुरू से ही सामाजिक कार्यों में योगदान देना अच्छा लगता था. उन्होंने
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Hari ram contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : हरिराम
पद : पार्षद (निर्दलीय), बृहस्पतिकुंड वार्ड-8, अयोध्या
नवप्रवर्तक कोड : 71184106
परिचय
अयोध्या के वार्ड 8, बृहस्पतिकुंड से पार्षद पद पर कार्यरत हरिराम खजांची को शुरू से ही सामाजिक कार्यों में योगदान देना अच्छा लगता था. उन्होंने इंटर तक शिक्षा प्राप्त की है. अपने ग्राम में लोकहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से राजनीति में प्रवेश करने वाले हरिराम खजांची समाज को अपना अभिन्न अंग मान कर चलते हैं.

राजनीतिक पर्दापण
सामाजिक कार्यों में सक्रिय हरिराम खजांची ने राजनीति में निर्दलीय भागीदारी कर विजय प्राप्त कर पार्षद पद पर सेवाएं देनी आरम्भ कर दी. वर्तमान में वह जनहित के लिए प्रयासरत होकर बृहस्पतिकुंड वार्ड के मूलभूत विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं.
सामाजिक अगुवाई
हरिराम खजांची के अनुसार उनके क्षेत्र में बहुत से सभासदों का चयन हुआ है परन्तु किसी ने भी क्षेत्र की समस्याओं पर कभी गौर नही किया. उनका मानना है कि राजनीति एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं. वह सामाजिक कार्यों को करने के इच्छुक भी रहे हैं इसीलिए उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और जनसमर्थन के साथ सफलता प्राप्त की.

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
उनका मानना है कि क्षेत्र
में समस्याएं तो काफी रहती है और उनका निवारण भी होता रहता है. परन्तु सबसे बड़ी
समस्या सरकार द्वारा लागू की गयी योजनाओं का लोगों तक न पहुंचना हैं. उनके अनुसार बहुत
संख्या में ऐसे लोग हैं, जो इन योजनाओं से लाभान्वित नही हो पाते, जिसका कारण जनता
का शिक्षित न होना है.
संपन्न विकास कार्य
अपने कार्यकाल के अंतर्गत हरिराम खजांची ने क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए हैं. परन्तु सरकार की ओर से कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण काफी समस्याएं हल नही हो पाई. इन समस्याओं को लेकर पार्षद का प्रयास अभी भी जारी है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →