Kishore Singh
Sector-37 Noida(Gautam Buddha Nagar-Noida-201303)नाम : किशोर सिंहपद : जिला सचिव- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, गौतमबुद्ध नगर नवप्रवर्तक कोड़ : 71183028परिचय -किशोर सिंह एक सीधे सरल व्यक्तित्व वाले इंसान हैं । किशोर सिंह मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं। इनके पिता किसान थे और परिवारिक स्थिति ऐसी
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Kishore Singh is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Kishore Singh.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : किशोर सिंह
पद : जिला सचिव- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, गौतमबुद्ध नगर
नवप्रवर्तक कोड़ : 71183028
परिचय -
किशोर सिंह एक सीधे सरल व्यक्तित्व वाले इंसान हैं । किशोर सिंह मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं। इनके पिता किसान थे और परिवारिक स्थिति ऐसी खास नहीं थी कि जिससे आसानी से जीवन यापन किया जा सके। यही वजह थी कि किशोर सिंह दसवीं तक ही अपनी पढ़ाई कर पायें और दूसरे शहर में रोजगार की तलाश में निकल पड़े।

जीवन संघर्ष -
किशोर सिंह को पता था कि उनके पिता की स्थिति ऐसी नहीं है कि आसानी से घर का खर्चा चलाया जा सके। उन्होंने पहले से उनके कुछ जानकार जोकि नोएडा और दिल्ली में कार्य करते थे उनके पास आने की सोची। इसके बाद किशोर सिंह अपने रोजगार के लिए नोएडा आ गए। वह शुरुआत में नोएडा के सेक्टर 56 में रहा करते थे।
जब वह नोएडा आए थे तो उस दौरान उन्हें काफी दिनों तक कोई काम नहीं मिल सका, काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद उन्हें एक कपड़े की फैक्ट्री जोकि नोएडा सेक्टर 7 में थी वहां नौकरी मिली। 55 रुपए दिहाड़ी पर उन्हें वह काम मिला। उस फैक्ट्री में उन्होंने 6 से 7 साल काम किया उसके बाद अचानक फैक्ट्री बंद हो गई वह फिर भटकने को मजबूर हो गए किंतु उनके विश्वास ने उन्हें कभी भी विचलित नहीं किया।
उन्होंने इसके बाद कई जगह नौकरियां की। नोएडा को छोड़ 6 महीना वह दिल्ली भी रहे और उसके बाद वह पुनः फिर से नोएडा आ गए। सन 2000 में उन्होंने नोएडा के सेक्टर 99 में अपनी मेहनत से जमीन ली और फिर धीरे-धीरे वहां पर खुद का घर भी बनाया। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का गारमेंट का बिजनेस शुरू किया और आज वह काफी बेहतर जीवन जी रहे हैं।
राजनीतिक पर्दापण –
किशोर सिंह हमेशा कुछ न कुछ अलग करने की चाहत के साथ कार्य करते रहें हैं और राजनीति भी उन्हीं में से एक है। उनका मानना है कि राजनीति एक बेहतर विकल्प है जिससे लोगों की मदद की जा सकती है। इसके साथ राजनीति उनके खून में ही रही है। उनके पिता बिहार में अपने इलाके के मुखिया रहे हैं और किशोर सिंह ने बेहद करीब से उन्हें देखा है।

ऐसे में उन्होंने जब खुद को स्थापित कर लिया तो उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय किया। वर्ष 2003 से उन्होंने राजनीति करनी शुरू की और कई राजनीतिक नेताओं के साथ मिलकर कार्य किया। अपने राजनीति की शुरुआत में उन्होंने देहात मोर्चा के साथ रहकर कार्य किया। सन 2015 से वह राजनीति में और सक्रिय हुए और उन्होंने पिछड़ा समाज स्वाभिमान पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने पिछड़ा समाज स्वाभिमान पार्टी में बतौर जिला अध्यक्ष गौतम नगर के पद पर रहकर कार्य किया।

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बतौर अपने पार्टी के साथ रहते हुए पार्टी के दिशा निर्देश पर उन्होंने इंडियन डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के बैनर तले विधानसभा चुनाव गौतमबुद्ध नगर से लड़ा। इसके बाद इन्होंने समाजवादी पार्टी में आई खटास के बाद शिवपाल यादव की बनाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ गए। फिलहाल वह गौतमबुद्ध नगर के जिला सचिव पद पर रहकर कार्य कर रहे हैं।
सामाजिक कार्य -
किशोर सिंह ने अपने जीवन में जो उतार-चढ़ाव देखे हैं और जिस परिस्थिति से उन्हें जूझना पड़ा है उस एहसास को उन्होंने कभी खुद से अलग नहीं किया। शायद यही वजह रही कि वह जहां रहते हैं और उन्हें जहां कहीं भी नजर आता है वह असहाय और पीड़ितों की हमेशा वह मदद करते हैं।

उन्होंने कई बार पुलिस वालों से लोगों की मदद की है। तो कई रेडी वाले जिन्हें बेवजह परेशान किया जाता था वैसे लोगों के लिए हमेशा वह अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं। उनके मोहल्ले में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कई बार कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन किशोर सिंह कभी पीछे नहीं हटें। उन्होंने हर किसी की बिना कुछ सोचे समझे हमेशा मदद की।
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →