नवप्रवर्तक : लाखन सिंह राजपूत
पद : पूर्व राज्यमंत्री, पूर्व विधायक (दिबियापुर, उत्तर प्रदेश)
नवप्रवर्तक कोड : 71190926
परिचय :
भारत की पौराणिक संत परंपरा के प्रतीक और रामायण एवं महाभारत की उद्गम स्थली उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लोककल्याण के उद्देश्य को साधते हुए लाखन सिंह राजपूत, भाजपा के बैनर तले जनता की निरंतर प्रगति के लिए प्रयासरत हैं। दिबियापुर से विधायक के पद पर जनता की सेवा करने के साथ साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में बतौर राज्यमंत्री भी सेवाएं दी हैं।
पेशे से वकालत और समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लाखन सिंह राजपूत का जन्म स्थान उत्तर प्रदेश का सालहूपुर है और उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है। वस्तुत: लाखन सिंह राजपूत प्रदेश की जनता के प्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले कार्यरत एक ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें उनके संकल्पित भाव और जुझारू व्यक्तित्त्व के लिए जाना जाता है।
राजनीतिक पदार्पण -
उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता के रूप में विख्यात लाखन सिंह राजपूत ने आजीवन भाजपा के सिपाही के रूप में संगठन के साथ जुड़कर काम किया है और भाजपा की विकास योजनाओं को जनता के मध्य प्रसारित किया है। लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़कर विभिन्न पदों पर अपनी योग्यता को साबित करते हुए 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से उन्हें दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला, जिस पर उन्होंने अपार जनसमर्थन के साथ जीत हासिल की। लाखन सिंह राजपूत योगी मंत्रिमंडल में कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग में राज्यमंत्री के पद पर भी 2022 तक क्रियाशील रहे हैं।
बीजेपी के आदर्शों, सिद्धांतों और विचारधारा से प्रभावित होकर ही लाखन सिंह राजपूत भाजपा संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। 2022 में भी उन्होंने विधानसभा चुनावों में शिरकत की, जिसमें वह मात्र 473 वोटों से पीछे रह गए, लेकिन इसके बावजूद भी वह जनता के विकास के मन्तव्य के साथ लगातार भाजपा की योजनाओं के माध्यम से आमजन की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
सामाजिक सरोकार -
जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले लाखन सिंह राजपूत युवावस्था से ही समाज कल्याण के कार्य करते आ रहे हैं। इसी कारण वह काफी वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। राजनीति में प्रवेश का उनका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाकर उनका विकास करना रहा है, जिसके प्रति आज भी वह संघर्षरत हैं।
स्थानीय विकास कार्य –
पूर्व विधायक के तौर पर दिबियापुर विधानसभा के अंतर्गत जमीनी स्तर पर कार्यरत रहकर लाखन सिंह राजपूत अपने क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से समझते हैं तथा उनके समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत रहते है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनविकास की अनेकों योजनाओं का संचालन भी क्षेत्र में कराया है, जिसके अंतर्गत उन्होंने सीवेज लाइन्स, सडक निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार कार्य, पेयजल सुविधा की व्यवस्था इत्यादि विकासात्मक कार्य किये हैं।
इसके साथ ही जनपद औरेया में भी लाखन सिंह राजपूत से अनेकों विकास कार्यों को उत्तर प्रदेश शासन से स्वीकृति दिलाई है। कृषि मंत्री के पद पर सेवारत रहकर उन्होंने अन्नदाताओं की बहुत सी समस्याओं पर आवाज उठाई है और उनका समाधान करने की दिशा में प्रयास किए हैं। शासन की अनेकों विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही कोविड काल के दौरान उन्होंने तन-मन-धन से औरेया की जनता की सेवा की है।
राष्ट्रीय समस्याओं पर विचारधारा –
लाखन सिंह राजपूत के अनुसार यदि भारत को प्रगति के मार्ग की ओर बढ़ते हुए देखना है, तो हमें जातिवाद, सम्प्रदायवाद जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ना होगा। देश में व्याप्त अशांति निश्चित रूप से देश के विकास में बाधक बनती है। साथ ही उनका मानना है कि समाज में भ्रष्टाचार की समस्या का खात्मा होना चाहिए, जिसके कारण आज भी बहुत से लोगों का उत्पीड़न किया जाता है और केंद्रीय योजनाओं का सही लाभ सुपात्रों तक नहीं पहुँच पाता है।