Mohd Yahaya Jokihat
Dalmalpur(Araria--854329)नाम : मोहम्मद याहाया पद : विधायक प्रत्याशी (एसडीपीआई) जोकीहाट, अररिया नवप्रवर्तक कोड : 71186654परिचय जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मोहम्मद याहाया ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से अर
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Mohd Yahaya Jokihat contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : मोहम्मद याहाया
पद : विधायक प्रत्याशी (एसडीपीआई) जोकीहाट, अररिया
नवप्रवर्तक कोड : 71186654
परिचय
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मोहम्मद याहाया ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से अररिया जिले के थाना क्षेत्र पत्थरबारी के पंचायत पत्थरबारी ग्राम के निवासी हैं. पेशे से कृषक मोहम्मद याहाया की शिक्षा आठवीं तक है.
जोकीहाट विधानसभा की जानकारी
जोकीहाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से 50वें नंबर पर आने वाला क्षेत्र है और यह अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें अररिया के साथ साथ नरपतगंज, रानीगंज, फोर्ब्सगंज, सिकती और जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र आते हैं. मूलतः जोकीहाट अररिया जिले का हिस्सा है. अररिया में स्थित होने और कोसी, सुवाडा, काली, परमार आदि नदियों के बाढ़ क्षेत्र में होने के चलते जोकीहाट के बहुत से गांवों प्रतिवर्ष बाढ़ का सामना करते हैं.
अररिया जिले से जुड़ा एक बेहद रोचक तथ्य है. ब्रिटिश काल में अररिया जिले के अंतर्गत ब्रिटिश सैनिक एजे फोर्ब्स का आवासीय क्षेत्र हुआ करता था, जिसे (रेजिडेंशियल एरिया) आर एरिया के नाम से जाना जाता था. समय के साथ साथ इसका नाम बदलते बदलते अररिया हो गया. हालांकि पूर्ण जिले का गौरव अररिया को जनवरी 1990 में मिला, जब यह प्रशासनिक जिला बनाया गया.
वर्ष 2015 में यहां हुए विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड से सरफ़राज आलम यहां से विधानसभा पहुंचे थे और विधायक के तौर पर वह तीन बार इस सीट पर विजयी हुए हैं. किंतु अररिया लोकसभा चुनावों में उनके सांसद पद पर विजयी होने के बाद सरफराज़ आलम ने यहां से इस्तीफ़ा दे दिया और जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हो गयी. वर्ष 2018 में यहां उपचुनाव का आयोजन किया गया., जिसमें आरजेडी के प्रत्याशी शहनवाज आलम से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयू के मुर्शीद आलम को 41,224 मतों के अंतर से हराते हुए जोकीहाट की सीट पर जीत हासिल की.
एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद याहाया की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले मोहम्मद याहाया के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 5,67,000 रुपए कुल चल संपत्ति है. जिसमें उनके नाम पर नकद धनराशि 5,00,000 रूपये दर्शाई गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर बने अकाउंटस में जमा राशि 6,000 रूपये है. वाहनों में उनके नाम पर एक वाहन दर्शाया गया है, जिसका मूल्य 26,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर सोने के गहने एफिडेविट में दर्शाए गए हैं, जिनका मूल्य 35,000 दिया गया है.
एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद याहाया की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद याहाया के नाम पर पत्थरबारी गांव में एक आठ एकड़ की कृषि भूमि हैं, साथ ही उनकी पत्नी के नाम पर भी पत्थरबारी में एक कृषि भूमि है, जिनका कुल मूल्य 86,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त सिसोना गांव में उनके नाम पर 5625 वर्ग फीट में बनी एक गैर कृषि भूमि है, जिसका मूल्य एफिडेविट में 16,00,000 रूपये है. मोहम्मद याहाया के नाम पर 3200 वर्ग फीट में बना एक पैतृक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत एफिडेविट में नहीं दी गयी है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →