Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Naiamuddin Ansari

Naiamuddin Ansari

Kashipur(Kanpur Dehat-Rura-209303)

नाम – नैमुद्दीन अंसारी पद – चेयरमैन, रसूलाबाद नगर पालिका, कानपुर देहात नवप्रवर्तक कोड – 71183563 परिचय – पेशे से पत्रकार रह चुके नैमुद्दीन अंसारी आज राजनीति के गलियारों में सफर और संघर्ष कर रहे हैं. आम जन के विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहे नैमुद्दी

2 reputation 0 views · 7d 67 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम – नैमुद्दीन अंसारी

पद – चेयरमैन, रसूलाबाद नगर पालिका, कानपुर देहात

नवप्रवर्तक कोड – 71183563

Ad

परिचय –

पेशे से पत्रकार रह चुके नैमुद्दीन अंसारी आज राजनीति के गलियारों में सफर और संघर्ष कर रहे हैं. आम जन के विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहे नैमुद्दीन अंसारी न सिर्फ क्षेत्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि वह वर्तमान में रसूलाबाद नगर पालिका, कानपुर देहात के चेयरमैन पद पर भी आसीन हैं.

Ad

 

नाम – नैमुद्दीन अंसारी
पद – चेयरमैन, रसूलाबाद नगर पालिका, कानपुर देहात
नवप्रवर्तक कोड – 711835

 

समाज कल्याण के क्षेत्र से जुड़े रहने के चलते स्थानीय जनता उन्हें भरपूर समर्थन देती रही है. वहीं उनका परिवार भी राजनीति से जुड़ा रहा है तथा उनके माता- पिता दोनों ही राजनीतिज्ञ थे और सभासद के पद पर भी रह चुके हैं. राजनीति के अलावा नैमुद्दीन जी आज और दैनिक जागरण जैसे बड़े अखबारों में पत्रकार भी रहे हैं.

Ad

राजनीतिक पदार्पण-

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय नैमुद्दीन अंसारी कॉलेज के दिनों में ही इस क्षेत्र में आ गए थे. वर्ष 2001- 02 के करीब अपने राजनीतिक सफ़र की शुरूआत करने वाले नैमुद्दीन अंसारी ने छात्र राजनीति के तहत उन्नाव स्थित डीएसएन कॉलेज से सचिव पद का चुनाव लड़ा था, हालांकि कुछ कारणों से वह यह चुनाव हार गए थे किन्तु इस हार से अपना मनोबल गिराने के बजाए वह इससे सीख लेते हुए आगे बढ़े. इसके बाद जनसेवा के कार्यों को करते हुए उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा.

 

नाम – नैमुद्दीन अंसारी
पद – चेयरमैन, रसूलाबाद नगर पालिका, कानपुर देहात
नवप्रवर्तक कोड – 711835

 

राजनीति में आने का कारण –

नैमुद्दीन अंसारी के अनुसार, उनके पांच भाई हैं तथा सभी व्यवसाय करते हैं. व्यवसाय करते हुए जब उन्हें लगा कि वह इस स्थिति में पहुंच गए हैं कि जनता के लिए कुछ करें तो उन्होंने समाज सेवा व राजनीति करना प्रारम्भ कर दिया. इसके अलावा एक पत्रकार रहते हुए भी वह अक्सर लोगों की समस्याएं उठाने व उन्हें प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते रहते थे. इसी भावना से वह राजनीति में आगे बढ़े तथा वह आज भी हर व्यक्ति की समस्या सुनते, समझते हैं तथा उसके निवारण का हर संभव प्रयास करते हैं.      

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →