Neeraj Tandon
K N Marg(Allahabad-Allahabad-211001)नाम : नीरज टंडन पद : पार्षद प्रतिनिधि (निर्दलीय), दरियाबाद भाग-II, वार्ड-49 (प्रयागराज) नवप्रवर्तक कोड : 71184227परिचय निर्दलीय राजनीति का हिस्सा रहे नीरज टंडन प्रयागराज के रहने वाले हैं और वह काफी वर्षों से राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भ
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Neeraj Tandon contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : नीरज टंडन
पद : पार्षद प्रतिनिधि (निर्दलीय), दरियाबाद भाग-II, वार्ड-49 (प्रयागराज)
नवप्रवर्तक कोड : 71184227
परिचय
निर्दलीय राजनीति का हिस्सा रहे नीरज टंडन प्रयागराज के रहने वाले हैं और वह काफी वर्षों से राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी संलग्न रहते हैं. एम.कॉम तक शिक्षित नीरज टंडन अपना अधिकतर समय समाज को ही देते हैं. उनके क्षेत्र में अभी तक आरक्षित सीटों के अनुसार ही चुनाव होते थे परन्तु फिलवक्त सामान्य सीट के चलते उन्होंने अपनी बहन पूजा कक्कड़ को चुनाव लड़वाया, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त हुई. वर्तमान में उनकी बहन पूजा दरियाबाद भाग-II, वार्ड 49 से पार्षद पद पर कार्यरत हैं.

सामाजिक अगुवाई
समाज कल्याण के कार्यों में रूचि रखने वाले नीरज टंडन को समाज के लोगों के मध्य रहना अच्छा लगता था, युवावस्था से ही उनकी आदत रही है कि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं समझ कर उनके निवारण हेतु यथासंभव प्रयास किस प्रकार किए जाए? इसी ध्येय से तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से उन्होंने चुनावों में भागीदारी की और बहुमत से विजय भी हासिल की.
प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
उनके अनुसार वार्ड में कोई भी बड़ी समस्या नही है. सड़कों, नालियों व सीवर का कार्य तो चलता ही रहता है. उनके वार्ड में एक काफी प्रसिद्ध धोबी घाट है, जो बदतर हालत में है. उस पर भी निर्माण कार्य चल रहा है.
संपन्न विकास कार्य
अपने कार्यकाल के अंतर्गत नीरज टंडन ने सड़कों व गलियों का निर्माण कार्य कराया. जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में कोई बाधा न हो.

इसके साथ ही वह वर्तमान सरकार की सभी योजनाओं से आमजन को जागरूक करते रहते है, जिससे वह उन योजनाओं से लाभान्वित हो सके.

Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →