Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Nitin Tyagi Aap

Nitin Tyagi Aap

Nirman Vihar(East Delhi--110092)

नाम - नितिन त्यागी पद -  विधायक (आप), लक्ष्मी नगर विधानसभा, दिल्ली नवप्रवर्तक कोड - 71190047दिल्ली विधानसभा चुनावों में विगत दो बार से विजेता रही आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी इस बार अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। प्रदेश में बड़े

2 reputation 2 views · 7d ▲ 2 25 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Nitin Tyagi Aap is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम - नितिन त्यागी 

पद -  विधायक (आप), लक्ष्मी नगर विधानसभा, दिल्ली 

नवप्रवर्तक कोड - 71190047

दिल्ली विधानसभा चुनावों में विगत दो बार से विजेता रही आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी इस बार अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। प्रदेश में बड़े बदलाव की उम्मीद के साथ आप ने कानपुर की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा है। विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव महाकवरेज की इसी कड़ी में दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा से पूर्व विधायक और कानपुर देहात से चुनाव प्रभारी श्री नितिन त्यागी, से बैलटबॉक्सइंडिया की टीम ने चुनावी चर्चा की। इस मौके पर कानपुर देहात में आम आदमी पार्टी की तैयारियों से जुड़े विभिन्न चुनावी मुद्दों पर उनसे चर्चा की गई। 

नाम - नितिन त्यागी पद -  विधायक (आप), लक्ष्मी नगर विधानसभा, दिल्ली नवप्रवर्तक कोड - 71190047

Ad

  

1. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बहुत अंतर है। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को जबरदस्त परिणाम मिले थे, क्या उत्तर प्रदेश चुनावों में आम आदमी पार्टी का बड़ा प्रभाव होगा?

नितिन त्यागी - हम आम आदमी पार्टी से हैं और अपने आपको बहुत छोटा मानकर चलते हैं। राजधानी दिल्ली में हमने कोई चमत्कार नहीं किया था बल्कि यह जनता का चमत्कार था। जनता दिल्ली में भी वही है और उत्तर प्रदेश में भी, वही जनता नगर में है और वही जनता देहात में भी है। जनता की जो समस्याएं प्रदेश में हैं, वही राजधानी दिल्ली में भी थी। दिल्ली में भी पहले शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी इत्यादि को लेकर परेशानियां थी, जिनका समाधान अब किया जा चुका है। आज बदलाव के विश्वास के साथ दिल्ली की जनता ने चमत्कार किया और अपने लिए विकास के द्वार खोले। 

Ad

नतीजतन आज दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था की चर्चा देश-विदेश तक होती है, राजधानी में बिजली का बिल ज़ीरो आता है, पेंशन दुगनी-तिगुनी होती जा रही है, महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है, महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा का प्रावधान है, तीर्थ यात्रा योजना बनी हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था की बहाली हुई है, नए अस्पताल खोले गए हैं, पुराने अस्पतालों को आधुनिक बनाया गया, जनता तक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोले गये आदि तमाम सुविधाएं राजधानी दिल्ली में जनता को मिली हैं। यही सब समस्याएं प्रदेश में भी हैं और मुझे लगता है कि यदि जनता अपनी समस्याओं को समझती है तो यह भी समझती है कि आज तक जितनी भी सरकारें यहां आई, सभी बस नफरत की राजनीति करती आई हैं, विकास की बात किसी ने भी नहीं की है। 

2. कानपुर देहात में कुल कितनी सीटों पर आप के प्रत्याशी उतर रहे हैं?

नितिन त्यागी - कानपुर देहात में चार विधानसभा सीटें है और आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारें हैं। 

Ad

3. आपके अनुसार उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रमुख मुद्दे क्या हैं? 

नितिन त्यागी - उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य का मुद्दा बेहद बड़ा है, यहां आज तक इतनी सरकारें सत्ता में आई हैं लेकिन फिर भी प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली आना पड़ता है। दूसरे यहां शिक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं है, गरीब व्यक्ति तो बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा ही नहीं सकता है क्योंकि प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा बेहद महंगी है और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सुविधा का स्तर अच्छा नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा, जो जनता को उनके मौलिक अधिकार की भांति मिलना चाहिए, वह यहां भीख की तरह देने की कोशिश की जाती है। 

इसके अलावा अपराध, बेरोजगारी, पेयजल, बिजली सहित अनेकों मुद्दे यहां है। किसानों से जुड़ी अनगिनत समस्याएं यहां पसरी हुई हैं, गन्ना किसान, गेहूं किसान सभी परेशान हैं, यहां मंडियां ठीक से काम नहीं करती हैं। प्रदेश में सिवाय भाषणबाजी के जनता को और कुछ नहीं मिल रहा है। कभी जनता को धर्म के नाम पर लड़वाया जाता है, कभी जाति के नाम पर। 

4. आप उत्तर प्रदेश के आम जनमानस से क्या अपेक्षा रखते हैं?

नितिन त्यागी - आम जनमानस से मात्र यही अपेक्षा है कि वह अपनी समस्याओं को समझें, यह मानें कि उनको हल कौन कर सकता है? किसने देश में बदलाव की शुरुआत की है, पूरे देश में केवल एक ही ऐसा नेता (अरविंद केजरीवाल) है, जो रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के समक्ष जाता है। जो लोगों को धर्म के नाम पर नहीं लड़वाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और विकास के नाम पर वोट मांगता है, उस व्यक्ति को समझें, उसकी नीयत को समझे और यह समझे कि वह आपके लिए खड़ा हुआ है तो मुझे लगता है कि सारी जनता एक ही निर्णय लेगी कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बहुत बड़ा विकल्प है। 

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →