Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Punnu Lal Bind

Punnu Lal Bind

Birbhanpur(Varanasi--221311)

नाम - पुन्नू लाल बिन्द पद - पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 19 तुलसीपुर, वाराणसी   नवप्रवर्तक कोड - 71183898  परिचय मूल रूप से मेहमूरगंज, तुलसीपुर के निवासी पुन्नू लाल बिन्द विगत 30 वर्षों के अनुभव के साथ राजनीति और समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. मात्र 1

15 reputation 2 views · 7d ▼ -4 207 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Punnu Lal Bind is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Action research

Ward and district projects Punnu Lal Bind contributes to.

Contributions & updates

Articles, research and updates published by Punnu Lal Bind.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम - पुन्नू लाल बिन्द
 
पद - पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 19 तुलसीपुर, वाराणसी 
  
नवप्रवर्तक कोड - 71183898
  

परिचय 

मूल रूप से मेहमूरगंज, तुलसीपुर के निवासी पुन्नू लाल बिन्द विगत 30 वर्षों के अनुभव के साथ राजनीति और समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. मात्र 16 वर्ष की आयु में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़कर कार्य करना आरंभ कर दिया था, जिसके चलते युवावस्था से ही उनके मन में समाज सेवा की ओर रुझान रहा.
  
बचपन में पिताजी के अकस्मात निधन के कारण इनकी शिक्षा जूनियर हाईस्कूल तक ही हो पाई, किन्तु निर्धनों, वंचितों और असहाय वर्ग के लिए सेवाभाव के चलते आज ये तुलसीपुर क्षेत्र में एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं. पूर्व में तुलसीपुर वार्ड से ही पार्षद पद पर कार्य कर चुके पुन्नू लाल जी की पत्नी वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महिला सीट से पार्षद हैं तथा पुन्नू लाल जी पार्षद प्रतिनिधि के रूप में उनके कार्यों में सहयोग दे रहे हैं. 
  
नाम - पुन्नू लाल बिन्द पद - पार्षद प्रतिनिधि,
  

राजनीतिक जीवन 

वर्ष 1989 से राजनीति में सक्रिय पुन्नू लाल जी वैसे तो युवावस्था से ही संघ से जुड़े रहे हैं और इसी के साथ साथ वह भारतीय जनता पार्टी से भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में तुलसीपुर वार्ड से कार्यरत हैं, किन्तु वर्ष 2006 में सभासदी का टिकट भाजपा से नहीं मिलने के चलते उन्होंने कांग्रेस सीट से चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की. वर्तमान में उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी जी भी कांग्रेस पार्टी के टिकट से ही चुनाव जीतकर पार्षद पद पर कार्यरत हैं.
 
पुन्नू लाल जी लोकसभा चुनाव 2017 से पूर्व ही दोबारा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए थे और फिलवक्त भाजपा संगठन के साथ ही एक सदस्य के तौर पर जुड़े हुए हैं, इससे पूर्व उन्होंने पार्टी में मंडल मंत्री के रूप में भी कार्य किया है. 
    

सामाजिक अगुवाई 

जनसेवा का भाव लेकर चलने वाले पुन्नू लाल जी ने राजनीति के जरिये समाज कल्याण मार्ग अपनाते हुए जरूरतमंद जनता की सहायता की है. बचपन में ही संघ से जुड़ जाने के चलते समाज के लिए कुछ बेहतर करने का भाव इनके मन में पहले से था, किन्तु जन समर्थन से पुन्नू लाल जी ने चुनावों में भाग लिया और विजयी होकर जनता के लिए विकास कार्य किये. 
  
नाम - पुन्नू लाल बिन्द पद - पार्षद प्रतिनिधि,
  

प्रमुख स्थानीय मुद्दें 

पुन्नू लाल जी के अनुसार उनके वार्ड में सीवर और पेयजल से जुड़ी समस्याएं काफी अधिक रही हैं. जहां एक ओर कॉलोनियों के समर्थ लोग सबमर्सिबल पंप आदि की व्यवस्था कराकर अपने लिए पेयजल की व्यवस्था कर लेते हैं, वहीं दूसरी ओर मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोग भी हैं, जो किसी तरह की व्यवस्था नहीं करा पाते हैं..जिसके चलते पेयजल की भयंकर समस्या उनके सम्मुख खड़ी हो जाती है.
  
इसके अतिरिक्त तुलसीपुर वार्ड में सबसे बड़ी समस्या मोतीझील में पसरी गंदगी की है, जिससे हर गर्मियों में आस पास के निवासियों को डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया इत्यादि बीमारियों से ग्रसित होना पड़ता है. इस समस्या के लिए बहुत बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, किन्तु मोतीझील चूंकि एक प्राइवेट लैंड है, इसलिए इसका सुधार कार्य नहीं हो पा रहा है. 
  

संपन्न विकास कार्य 

अपने दो बार के कार्यकाल के दौरान पुन्नू लाल जी ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से प्रयास किये हैं. हालांकि उनके अनुसार पार्षदों को कोई भी वित्तीय अधिकार नहीं दिए जाते हैं, जिसके चलते उन्हें स्थानीय विधायक, नगर आयुक्त, नगर निगम आदि पर निर्भर होना पड़ता है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बाधा के बावजूद भी स्थानीय विधायक एवं महापौर की सहायता से पुन्नू लाल जी ने बहुत से विकास कार्य अपने वार्ड में कराए हैं, जो इस प्रकार हैं:-
  
1. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वार्ड की मलिन बस्तियों के 35 लाभार्थियों को आवास दिलवाया. 
  
2. आयुष्मान योजना के द्वारा जरूरतमंद जनता के कार्ड बनवाने का कार्य निरंतर जारी है, जिससे उन्हें चिकित्सा संबंधी सुविधाएं प्रदान की जा सके. 
  
3. सीवर समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय विधयक जी के सहायता से बड़ी नबी चौराहे से मोती झील चौराहे तक कार्य कराया जा रहा है. 
  
4. अंडरग्राउंड बिजली कार्य भी आरंभ कराया जा चुका है. 
  
5. ताराधाम कॉलोनी में तालाब को रिबोर कराया गया है, जिससे पानी की समस्या कम की जा सके. 
  
6. दो मिनी सीवर लाइन्स के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, साथ ही गलियों को पक्का कराने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है. 
  
7. आकाशवाणी मेहमूरगंज से मोतीझील तक सड़क निर्माण कार्य निरंतर जारी है. 
  
नाम - पुन्नू लाल बिन्द पद - पार्षद प्रतिनिधि,
  

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार 

वर्तमान में आतंकवाद को सबसे बड़ा मुद्दा मानने वाले पुन्नू लाल जी का कहना है कि आज आतंकवाद के चलते हमारे घरों के बच्चे बॉर्डर पर शहीद हो रहे हैं, जो बेहद दुखद है. उनके अनुसार यदि आतंकवाद, माओवाद, नक्सलवाद भारत देश से समाप्त हो जाये तो देश को सोने की चिड़िया बनने से कोई नहीं रोक सकता है. 
  
नाम - पुन्नू लाल बिन्द पद - पार्षद प्रतिनिधि,
  
पुन्नू लाल जी के अनुसार भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने हर धर्म, जाति संप्रदाय को अपने हृदय में स्थान दिया है और सभी को एक सूत्र में पिरोकर रखा हुआ है, इसलिए यदि आतंकवाद का कलंक देश से हट जाये तो हम वास्तव में तरक्की करेंगे. 
   

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →