Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Ravidas Mehrotra

Ravidas Mehrotra

Sunderbagh(Lucknow-Lucknow-226018)

नाम – रविदास मेहरोत्रा पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ नवप्रवर्तक कोड - 71183287 सन् 1975 में आपातकाल के समय हुए विद्रोह ने एक प्रभावशाली एवं ओजस्वी व्यक्तित्व वाले राजनीतिज्ञ को जन्म दिया, जिनका नाम था रविदास मेहरोत्रा. आपातकाल

5 reputation 0 views · 7d ▼ -2 164 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Ravidas Mehrotra is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Contributions & updates

Articles, research and updates published by Ravidas Mehrotra.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम – रविदास मेहरोत्रा

पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ

नवप्रवर्तक कोड - 71183287

सन् 1975 में आपातकाल के समय हुए विद्रोह ने एक प्रभावशाली एवं ओजस्वी व्यक्तित्व वाले राजनीतिज्ञ को जन्म दिया, जिनका नाम था रविदास मेहरोत्रा. आपातकाल के खिलाफ तत्कालीन सरकार का विरोध करते हुए वह जेल गये और जेल से वापस लौटते ही उनका राजनीतिक सफर शुरू हो गया, जहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपा सरकार में विधायक व कैबिनेट मंत्री रह चुके रविदास मेहरोत्रा एक ओर जहां लम्बी- चौड़ी राजनीतिक पारी खेल चुके हैं, वहीं अपने राजनीतिक सफर में मंहगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के खिलाफ संघर्ष करते हुए उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं.   
Ad

जीवन परिचय –

करीब 43 साल पहले राजनीति में कदम रखने वाले रविदास मेहरोत्रा समाजवादी पार्टी एक अनुभवी एवं जाने- माने राजनेता हैं. उनका राजनीतिक कार्यक्षेत्र उत्तर- प्रदेश की राजधानी लखनऊ है तथा वह लखनऊ मध्य क्षेत्र से सपा विधायक रह चुके हैं.

Ad

नाम – रविदास मेहरोत्रा
पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ 
नवप्रवर्तक कोड - <

Ad

वह वर्तमान में लोक सेनानी कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. रविदास जी ने बी.एस.सी. करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से वकालत (एल.एल.बी.) की पढ़ाई की है. लम्बे अरसे से समाजवादी पार्टी से जुड़े रविदास जी के राजनैतिक जीवन में काफी उतार- चढ़ाव रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा पार्टी को प्राथमिकता दी और इसकी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ते हुए कार्य करते रहे.

नाम – रविदास मेहरोत्रा
पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ 
नवप्रवर्तक कोड - <

राजनीतिक पदार्पण –

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रविदास मेहरोत्रा ने अब तक कई राजनीतिक पदों पर कार्य किया है. उन्होंने जयनारायण महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष के रूप में अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की. इसके बाद वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री भी निवार्चित हुए. 1977 में वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए.

नाम – रविदास मेहरोत्रा
पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ 
नवप्रवर्तक कोड - <

सपा में रहकर उन्होंने प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य किया. इसके अलावा वह पार्टी से तीन बार विधायक भी चुने गये. वहीं वह सन् 2016 में उत्तर प्रदेश सरकार में परिवार कल्याण कैबिनेट मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में भी वह राजनीतिक स्तर पर काफी सक्रिय हैं तथा व्यापार महासंघ व लोकसेनानी कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा नामक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.

नाम – रविदास मेहरोत्रा
पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ 
नवप्रवर्तक कोड - <

समाज सेवा सर्वोपरि –

बहुत कम उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले रविदास जी ने अपना सारा जीवन समाज और राजनीति को समर्पित कर दिया. जीवन में समाज सेवा को सर्वोपरि मानने वाले रविदास जी मन में जनसेवा की भावना के चलते बिना घर- परिवार के बारे सोचे समाज के लिए कार्य करने लगे. समाजसेवा के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने व समाज की स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य ने उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा और करीब 43 साल बाद भी वह इसी उद्देश्य के साथ अपने इस दिशा में अनवरत आगे बढ़ रहे हैं.

नाम – रविदास मेहरोत्रा
पद- पूर्व विधायक व परिवार कल्याण मंत्री (सपा), लखनऊ 
नवप्रवर्तक कोड - <

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →