Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Ravindra Charan Yadav

Ravindra Charan Yadav

Harirahi(Purnia-Purnea-854203)

नाम : रविंद्र चरण यादव पद : विधायक प्रत्याशी (भाजपा) बिहारीगंज, मधेपुरा नवप्रवर्तक कोड : 71186827 बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रविंद्र चरण यादव ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से मधेपुरा

3 reputation 0 views · 7d 118 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : रविंद्र चरण यादव

पद : विधायक प्रत्याशी (भाजपा) बिहारीगंज, मधेपुरा

Ad

नवप्रवर्तक कोड : 71186827

Ad

बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रविंद्र चरण यादव ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से मधेपुरा के तुलसिया ग्राम, बैजनाथपुर, बिहारीगंज के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 1981 में मधेपुरा के टी.पी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद वर्ष 1985 में दरभंगा के इसी कॉलेज से एम.ए की शिक्षा की और वर्ष 1995 में इसी यूनिवर्सिटी से पीएच.डी तक शिक्षा प्राप्त की है.     

Ad

बिहारीगंज विधानसभा की जानकारी

गौरतलब है कि बिहार के मधेपुरा जिले के अंतर्गत आने वाली बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2008 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आदेश के अनुसार, बिहारीगंज और ग्वालपारा सामुदायिक विकास खंड; उदय किशनगंज सीडी ब्लॉक के बीरनपाल, मधुबन, रामपुर खोरा, किशुनगंज, पररिया, बरही अनादपुरा और पिपरा करोटी ग्राम पंचायतें; मुरलीगंज सीडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरिपुर कला, डिग्गी, सिंगियोन, रघुनाथपुर कोल्हापतिपट्टी डुमरिया, रजनी, गंगापुर, दीनापट्टी सखुवा, पोखराम परमानंदपुर, जोरगामा और रामपुर ग्राम पंचायत और मुरलीगंज अधिसूचित क्षेत्र इत्यादि के सम्मिश्रण से बनी है.

वर्ष 2010 के में हुए विधानसभा चुनावों में बिहारीगंज विधानसभा से जद (यू) की रेणु कुमारी कुशवाहा ने नवनिर्मित बिहारगंज विधानसभा सीट पर राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाष कुमार को हराकर सफलता प्राप्त की थी.

एफिडेविट अनुसार के रविंद्र चरण यादव की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले रविंद्र चरण यादव के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 3,37,443 नकद धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में उनकी जमा धनराशि 10,03,851 है. इसके अतिरिक्त रविंद्र चरण यादव ने 1,66,234 की एलआईसी पालिसी करायी हुई है. वाहनों में उनके पास सूमो विस्ता कार है, जिसकी कीमत 5,24,449 है. रविंद्र चरण यादव व उनकी पत्नी के पास स्वर्ण व चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 26,500 है, इसके अलावा 45,500 की राइफल व 62,635 की रिवोल्वर भी उनके पास है.   

एफिडेविट के अनुसार रविंद्र चरण यादव की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार रविंद्र चरण यादव व उनकी पत्नी के नाम पर मौजा शेखपुरा में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 1,74,43,250 है. इसके अलावा रविंद्र चंद्र यादव व उनकी पत्नी के नाम पर मौजा गवाल पारा में गैर कृषि भूमि भी है, जिसकी कीमत 1,88,35,660 है. साथ ही रविंद्र चंद्र यादव व उनकी पत्नी के नाम पर म्युनिसिपल मधेपुरा में आवासीय भूमि है, जिसका मूल्य 6,36,13,161 है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →