Sanjay Yadav
K P University(Kanpur Nagar--208024)नाम : संजय यादव पद : पार्षद (सपा) वार्ड-23, कल्याणपुर आवास विकास, कानपुर नवप्रवर्तक कोड़ : 71183663परिचयसमाजसेवा के उद्देश्य से राजनीति में सक्रिय संजय यादव समाजवादी पार्टी से एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. वह वर्तमान में सपा पार्टी
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Sanjay Yadav is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Sanjay Yadav contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : संजय यादव
पद : पार्षद (सपा) वार्ड-23, कल्याणपुर आवास विकास, कानपुर
नवप्रवर्तक कोड़ : 71183663
परिचय
समाजसेवा के उद्देश्य से राजनीति में सक्रिय संजय यादव समाजवादी पार्टी से एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. वह वर्तमान में सपा पार्टी में पार्षद के तौर पर क्षेत्रीय विकास कार्यों में संलग्न हैं और कल्याणपुर, आवास विकास, वार्ड-23 से पार्षद पद पर कार्य कर रहें हैं. उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है.

सामाजिक अगुवाई
मूल रूप से कानपुर के निवासी संजय यादव आमजन के मध्य काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने युवावस्था से ही अपने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी लेनी आरम्भ की. संजय यादव ने अपने यथासंभव प्रयासों से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के ध्येय से राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा.

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
संजय यादव के अनुसार क्षेत्र में सड़कों की बदतर हालत रही हैं. इसके साथ ही सीवर की व्यवस्था भी क्षेत्र में काफी खराब रही है. इन सभी समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए पार्षद संजय यादव ने काफी संघर्ष किया है, जिससे क्षेत्र प्रगति कर सके और स्थानीय निवासियों के सामने किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.

सम्पन्न विकास कार्य
संजय यादव ने अपने प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य आरंभ करते हुए काफी विकास कार्य कराएं हैं. उन्होंने बदतर हालत में पड़ी सड़कों व गलियों का निर्माण कार्य करवाया. साथ ही सीवर की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने सीवर चैम्बर की सफाई के लिए व्यवस्था कराई. जिसे सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो.

इसके अतिरिक्त संजय यादव ने क्षेत्र के पार्कों का सौन्दर्यकरण कार्य भी कराया. पार्कों की बाउंड्री को ठीक कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्य भी उन्होंने कराया है.

Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →