Shailender SinghMonti
Chirag Delhi(South Delhi--110017)नाम : शैलेन्द्र सिंह मोंटी पद : विधायक (प्रत्याशी), मालवीय नगर विधानसभा, दिल्लीनवप्रवर्तक कोड : 71184716परिचय –शैलेंद्र सिंह जिन्हें लोग मोंटी के नाम से भी जानते हैं एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। शैलेंद्र सिंह दिल्ली के राजनीति का एक जाना पहचाना चेहरा
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Shailender SinghMonti is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : शैलेन्द्र सिंह मोंटी
पद : विधायक (प्रत्याशी), मालवीय नगर विधानसभा, दिल्ली
नवप्रवर्तक कोड : 71184716
परिचय –
शैलेंद्र सिंह जिन्हें लोग मोंटी के नाम से भी जानते हैं एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। शैलेंद्र सिंह दिल्ली के राजनीति का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए ही सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे हैं।
शैलेंद्र सिंह दिल्ली के मूल निवासी हैं और जाट परिवार से संबंधित हैं। इनका निवास स्थान हौज खास में है। इनकी स्कूली शिक्षा सहोदय स्कूल और आगे चलकर संत पॉल स्कूल में हुई। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने अपना अपना तक उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से किया तत्पश्चात शैलेंद्र सिंह ने कशीद भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएचएम से होटल मैनेजमेंट किया और बाद में दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में ताज होटल के साथ काम किया।
इनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा है और इनके पिता रूसी भाषा के लेक्चरर थे और मां इतिहास की शिक्षिका थी। इनके पिता का घनिष्ठ संबंध भारतीय सेना के साथ रहा और शायद यही वजह रही कि इनकी परवरिश में भारतीय मूल्यों और संस्कृति को गहराई से पिरोया गया।
होटल मैनेजमेंट के बाद जब हुआ कार्य कर रहे थे तो उनका मन तब वहां नहीं लग पा रहा था और उन्हें एहसास हुआ कि उनका दिल कहीं और है और कुछ और करने की चाहत है। ऐसे में उन्होंने समाज सेवा और दिल्ली के विकास को अपना जुनून बना लिया और वह उसी में लग गए। शैलेंद्र सिंह के जुनून को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी रेणु सिंह ने उनका पूरा साथ दिया जो कि दिल्ली के एक सम्मानित राजनीतिक परिवार से संबंधित रही हैं।
शैलेंद्र सिंह को पढ़ने का बेहद शौक है और खास करके लोगों की जीवनी पढ़ना उन्हें बेहद पसंद है। इन्हें क्रिकेट खेलना और साथ ही साइकिल चलाना भी बेहद पसंद है।
राजनीतिक पदार्पण –
शैलेंद्र सिंह का राजनीति में आगमन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर साहिब सिंह वर्मा जी के द्वारा हुआ। जैसा कि हमने बताया शैलेंद्र सिंह की पत्नी रेणु सिंह दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती थी और उनके पिता के बड़े भाई यानी ताऊजी डॉक्टर साहिब सिंह वर्मा थे। डॉक्टर साहिब सिंह वर्मा ने शैलेंद्र सिंह की प्रतिभा को समझा और उन्हें राजनीति में ले आए और उन्हें भाजपा में शामिल किया।
2002 में शैलेंद्र सिंह बीजेपी के यूथ विंग में शामिल हो गए और 2004 के आम चुनाव में उन्होंने विजय कुमार मल्होत्रा जो कि दिल्ली के बीजेपी के एक बड़े नेता थे उनके साथ काम करने का उन्हें सौभाग्य मिला। यह एकमात्र सीट थी जिस पर उस वर्ष भाजपा ने जीत हासिल की थी।
लगातार भाजपा के लिए करते हुए शैलेंद्र सिंह को पार्टी ने वर्ष 2007 में नगर परिषद का चुनाव लड़ने का मौका दिया और उसमें उन्हें जीत हासिल हुई। वर्ष 2012 में उन्होंने ना केवल अपनी सीट मजबूत की बल्कि भारी अंतर से जीत दर्ज की।
पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहने की वजह से पार्टी ने इनको 8 फरवरी, 2020 को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर से अपना प्रत्याशी चुना। शैलेंद्र सिंह ने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा किंतु आम आदमी पार्टी की हवा की वजह से इन्हें हार का सामना करना पड़ा और इन्हें सोमनाथ भारती ने बड़े अंतर से हराया।
शैलेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सामाजिक विकास के विचारों से प्रेरित हैं।
प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें –
क्षेत्रीय मुद्दों पर उनके विचार बेहद स्पष्ट हैं। उन्होंने जब दिल्ली में सामाजिक तौर पर कार्य करना प्रारंभ किया था तब से उनका ख्वाब रहा दिल्ली को दुनिया भर के बेहतरीन मेट्रोपॉलिटन सिटी में से एक बनाना। दिल्ली को दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ महानगरों में से एक बदलने कि अपनी इच्छा के लिए उनका मानना है यहां के जल निकासी प्रणाली को बेहतर बनाया जाए, पार्क और खुले स्थान का निर्माण करवाया जाए, बेहतरीन सड़कें बनवाई जाए, सामुदायिक केंद्र और बहुत और भी छोटे-मोटे कार्य हैं जिससे कि दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाया जा सके।
राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार –
वैश्विक परिदृश्य पर विचार-
Other leaders in Chirag Delhi(South Delhi--110017)
Top contributors active in the same district. Explore who else is building Chirag Delhi(South Delhi--110017).
How this page is edited — our standards
BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:
- Verification — claims backed by public sources
- Accuracy — names, dates and numbers checked
- Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
- Public interest — real development & governance, not promotion
- Timeliness — current, with a last-reviewed date
- Completeness — the actual substance, not filler
- Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed
Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →