Shambhu Prasad Gupta Bettiah
B. Patkhaulia(Pashchim Champaran--845438)नाम – शंभू प्रसाद गुप्तापद - पूर्व विधायक प्रत्याशी, बेतिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)नवप्रवर्तक कोड – 71186897परिचय –समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय नेता के रूप में पहचाने जाने वाले शंभू प्रसाद गुप्ता एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं. वह बिहार के वेस्ट चंपारण ज़िले
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Shambhu Prasad Gupta Bettiah contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – शंभू प्रसाद गुप्ता
पद - पूर्व विधायक प्रत्याशी, बेतिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड – 71186897
परिचय –
समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय नेता के रूप में पहचाने जाने वाले शंभू प्रसाद गुप्ता एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं. वह बिहार के वेस्ट चंपारण ज़िले के रहने वाले हैं. शंभू प्रसाद समाजवादी पार्टी से विधायक प्रत्याशी भी रह चुके हैं. उन्होंने सन् 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में बेतिया से अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई थी. शंभू प्रसाद का निवास स्थान उज्जैन टोला, बेतिया नगर है. राजनीति के अलावा उनका अपना निजी व्यवसाय भी है.
बेतिया विधानसभा सभा क्षेत्र की जानकारी-
बेतिया विधानसभा बिहार राज्य की उन 36 सीटों में से एक है, जिनमें VVPAT के द्वारा चुनाव होते हैं. यह सीट पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. बेतिया विधानसभा क्षेत्र 8वें स्थान पर है. 2008 में हुए परिसीमन के पश्चात यह विधानसभा क्षेत्र बेतिया सामुदायिक विकासखंड व मंझौलिया ब्लॉक की परसा, रामनगर बनकट, लाल सरैया, राजाभर, माधोपुर, बिसंभरपुर आदि पंचायतों के सम्मिश्रण से बना है.
एफिडेविट के अनुसार शंभू प्रसाद गुप्ता की चल संपत्ति का ब्यौरा-
सन् 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में शंभू प्रसाद गुप्ता द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार, उनके पास कुल 2,51,000 व उनकी पत्नी के पास 1,80,000 की नगद धनराशि है. इसके अलावा उनके विभिन्न बैक खातों में जमा कुल पूंजी 2,57,312 है. वहीं उन्होंने एलआईसी और बीमा पॉलिसी में भी 3,00,000 का निवेश किया है. शंभू प्रसाद की पत्नी के पास 11,35,540 कीमत के जेवरात हैं. साथ ही उनके नाम पर 3 वाहन हैं, जिनकी कुल कीमत 6,20,000 है.
एफिडेविट के अनुसार शंभू प्रसाद गुप्ता की अचल संपत्ति का ब्यौरा-
पिछले विधानसभा चुनाव के प्रपत्रों के आधार पर शंभू प्रसाद गुप्ता के पास 12,00,000 कीमत की कृषि भूमि व 1,00,00,000 कीमत की गैर कृषि भूमि है. इसके अलावा उनके नाम पर एक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 10,00,000 है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →