Shambu Sharan Singh Chanpatia
Dhamaura(Pashchim Champaran--845449)नाम : शंभू शरण सिंह पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) चनपटिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71186903 परिचय चनपटिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू शरण सिंह राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में सम
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Shambu Sharan Singh Chanpatia contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : शंभू शरण सिंह
पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) चनपटिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186903
परिचय
चनपटिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू शरण सिंह राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी ली थी. वह चनपटिया के चौबे टोला के रहने वाले हैं और पेशे से कृषि से जुड़े हैं. शंभू शरण सिंह ने बेतिया के बिपिन हाई स्कूल से मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त की है.
चनपटिया विधानसभा सभा क्षेत्र की जानकारी
चनपटिया विधानसभा बिहार राज्य की 243 सीटों में से एक है. यह सीट पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 1957 से यह सीट अस्तित्व में है और परिसीमन के चलते बार बार इसकी सीमाओं में बदलाव आया है. वर्ष 2000 से इस विधानसभा सीट पर बीजेपी का ही साम्राज्य रहा है. 2008 में हुए परिसीमन के आधार पर यह विधानसभा क्षेत्र चनपटिया सामुदायिक विकासखंड और मझौलिया सामुदायिक विकास खंड की महाना गनी, चनयन बंध, रतनमाला, सरिसवा, हरपुर गरावा, धोकरहण आदि ग्राम पंचायतों के सम्मिश्रण से बना है.
एफिडेविट के अनुसार शंभू शरण सिंह की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी शंभू शरण सिंह के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1,42,000 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 40,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई चनपटिया एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में उनके नाम पर 1,500 रूपये जमा हैं. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर 80,000 रूपये के सोने के आभूषण दर्शाए गए हैं. इसके साथ ही अन्य एसेट्स के रूप में उनके पास एक लाइसेंस गन भी है, जिसकी कीमत प्रपत्र में नहीं दर्शायी गयी है.
एफिडेविट के अनुसार शंभू शरण सिंह की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार शंभू शरण सिंह के नाम पर चौबे टोला में एक 1 एकड़ की कृषि भूमि और उनकी पत्नी के नाम पर शिकारपुर में 5 एकड़ की कृषि भूमि है, जिनका कुल मूल्य 60,00,000 रूपये है. साथ ही उनके नाम पर चौबे टोला में एक और शिकारपुर में एक आवासीय भवन है, जिनका मूल्य 7,00,000 रूपये दर्शाया गया है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →