Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Siddharth Trivedi congress

Siddharth Trivedi congress

Deokali(Kheri-Lakhimpur-262701)

नाम- सिद्धार्थ त्रिवेदी पद-  शहर अध्यक्ष, लखीमपुर सदर (कांग्रेस पार्टी) नवप्रर्वतक कोड-71190206 परिचय- सिद्धार्थ त्रिवेदी लखीमपुर खीरी से एक युवा राजनेता हैं, जो कॉंग्रेस के बैनर तले राजनीति में सक्रिय हैं। काँग्रेस को लखीमपुर में मजबूती देने की दिशा

2 reputation 0 views · 7d ▼ -2 10 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Siddharth Trivedi congress is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम- सिद्धार्थ त्रिवेदी

पद-  शहर अध्यक्ष, लखीमपुर सदर (कांग्रेस पार्टी)

नवप्रर्वतक कोड-71190206

Ad

Ad

परिचय-

सिद्धार्थ त्रिवेदी लखीमपुर खीरी से एक युवा राजनेता हैं, जो कॉंग्रेस के बैनर तले राजनीति में सक्रिय हैं। काँग्रेस को लखीमपुर में मजबूती देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे सिद्धार्थ त्रिवेदी खीरी कस्बे में कॉंग्रेस की जनसभा में उपस्थित रहे, जहां कालर ग्राउन्ड में मशहूर शायर और कॉंग्रेसी नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर टीम बैलटबॉक्सइंडिया ने लखीमपुर सदर से कॉंग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी से पार्टी की मजबूती और विधानसभा के मुद्दों को लेकर चर्चा की। 

Ad

नाम- सिद्धार्थ त्रिवेदी
पद-  शहर अध्यक्ष, लखीमपुर सदर (कांग्रेस पार्टी)
नवप्रर्वतक कोड-71190206

आज लखीमपुर की जनसभा का कैसा माहौल रहा है?

सिद्धार्थ त्रिवेदी - आज लखीमपुर में इमरान प्रतापगढ़ी जी की जनसभा बेहद सफल रही है। यह कार्यक्रम बेहद शॉर्ट नोटिस पर हुआ, लेकिन फिर भी यहां दस हजार से ऊपर का जन सैलाब मौजूद था। खीरी में कॉंग्रेस की जनसभा के लिए जनता का यह जुनून दिखाता है कि कॉंग्रेस पूरी तरह से सशक्त होकर लड़ रही है और आगामी समय में जनता यह साबित करेगी कि कॉंग्रेस के प्रत्याशी को यहां लखीमपुर खीरी में जीत मिल रही है।

इस जनसभा के बाद क्या माहौल रहेगा, आप लोगों की लड़ाई किससे रहेगी?

सिद्धार्थ त्रिवेदी - इस जनसभा के बाद का माहौल विपक्षी दलों के लिए होश उड़ाने वाला रहेगा क्योंकि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कॉंग्रेस इतने शॉर्ट नोटिस पर इतनी विशाल जनसभा कर पाएगी। यहां से यह संदेश जाता है कि इस बार कॉंग्रेस को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है और एक परिवर्तन होने जा रहा है।  

लखीमपुर विधानसभा के अंतर्गत कौन से अहम मुद्दे हैं, जिन पर आपकी पार्टी आने वाले समय में काम करना चाहते हैं?   

सिद्धार्थ त्रिवेदी - लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत से मुद्दे है। यहां पहला मुद्दा स्वास्थ्य का है, जिला अस्पताल जर्जर हालत में है, कोई यदि गंभीर रूप से बीमार होगा तो वह जिला अस्पताल में इलाज कराना पसंद नहीं करेगा। दूसरा मुद्दा यहां टूटी फूटी सड़कों का है। इसके अलावा आवारा पशुओं को रोकने का मसला भी यहां प्रमुख है। बेरोजगारी और किसानों का गन्ना भुगतान नहीं होना भी यहां एक बड़ा मुद्दा है। 

कुल मिलाकर देखा जाए तो यहां अनगिनत समस्याएं हैं क्योंकि पिछले 32 सालों में यहां जितने भी विधायक हुए हैं, उन सभी ने केवल लखीमपुर के दोहन का कार्य किया है और यहां की जनता को विकास से रहित रखा है। 

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →