Sunil Kumar Shukla
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)नाम- सुनील कुमार शुक्ला (शुक्ला जी) पद – प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व हिंदु महासंघ एवं लखनऊ मंडल प्रभारी, लखनऊ नवप्रवर्तक कोड – 71183309 परिचय – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों व कार्यों के प्रबल समर्थक सुनील कुमार शुक्ला जी उन्हीं के संगठन विश्व ह
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Sunil Kumar Shukla is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम- सुनील कुमार शुक्ला
पद – प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व हिंदु महासंघ एवं लखनऊ मंडल प्रभारी, लखनऊ
नवप्रवर्तक कोड – 71183309
परिचय –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों व कार्यों के प्रबल समर्थक सुनील कुमार शुक्ला जी उन्हीं के संगठन विश्व हिंदु महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. वह मूलरूप से योगी आदित्यनाथ जी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के निकट कबीरनगर जिले के रहने वाले हैं तथा उनके परम् सेवक हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है. सुनील कुमार शुक्ला जी का अपना निजी व्यवसाय है. इसके बावजूद हिंदुत्ववादी विचारधारा के पक्षधर होने के कारण इसे आगे ले जाने के उद्देश्य से उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा.
राजनीतिक पदार्पण –
व्यापार मंडल की राजनीति से अपने सफ़र की शुरूआत करने वाले सुनील कुमार शुक्ला जी सन् 2010 से इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इस दौरान सर्वप्रथम उन्हें उत्तर- प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ, लखनऊ का नगर अध्यक्ष चुना गया. वह ज्यादातर हिंदुवादी संगठनों से जुड़े रहे हैं तथा वर्ष 2012 में उन्होंने योगी आदित्यनाथ जी के ही संगठन हिंदु युवा वाहिनी में नगर अध्यक्ष तथा सन् 2015 में विश्व हिंदु महासंघ में लखनऊ मंडल के मंडल प्रभारी के पद पर कार्य किया. इसके अलावा वह बस्ती मंडल के प्रभारी पद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया है. इसी क्रम में 21 अक्टूबर, 2018 के अयोध्या कूच के कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण तोंगडिया के संगठन अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् व कूच के प्रभारी भी रहे हैं.
प्रमुख मुद्दें –
सुनील कुमार शुक्ला के अनुसार, वर्तमान परिवेश में हिंदुत्व व हिंदुवादी विचारधारा की रक्षा उनके लिए सबसे अहम मुद्दा है. इसके अलावा समाज में जाति- धर्म के आधार पर फैले भेदभाव को मिटाना, एससी- एसटी एक्ट का विरोध करना, सत्य के लिए खड़े होना, गौ- सेवा व मंदिरों की रक्षा करना आदि ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं, जिन पर वह अनवरत कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →