Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Suresh  Kumar Nishad Tindwari

Suresh Kumar Nishad Tindwari

Gureh(Banda--210001)

नाम-  सुरेश कुमार निशादपद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, तिंदवारी विधानसभा, बांदा, (बहुजन मुक्ति पार्टी)नवप्रर्वतक कोड- 71188374  परिचय - विगत 16 वर्षों से राजनीति व समाज कल्याण क्षेत्र में सक्रिय सुरेश कुमार निषाद बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले कार्यरत ह

2 reputation 0 views · 7d 26 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम-  सुरेश कुमार निशाद

पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, तिंदवारी विधानसभा, बांदा, (बहुजन मुक्ति पार्टी)

Ad

नवप्रर्वतक कोड- 71188374

  

Ad

परिचय - 

विगत 16 वर्षों से राजनीति व समाज कल्याण क्षेत्र में सक्रिय सुरेश कुमार निषाद बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले कार्यरत हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी सुरेश कुमार निषाद ने लखनऊ से लॉ की शिक्षा प्राप्त की है, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय वकालत की भी प्रैक्टिस की है। वर्तमान में बहुजन मुक्ति पार्टी के जरिए जन कल्याण कार्यों से वह जुड़े हुए हैं और स्थानीय विकास को गति देने के लिए 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में संलग्न हैं। 
  

राजनीतिक सफर - 

ग्राम प्रधान के रूप में 2005 से सुरेश कुमार निषाद ने अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की। किंतु पृथक विचारधारा व दृष्टिकोण के चलते वह सपा से अलग हो गए और 2012 में उन्होंने बहुजन मुक्ति पार्टी का दामन थामा। 2017 के चुनावों में उन्होंने इसी पार्टी के टिकट पर तिंदवारी विधानसभा से चुनाव लड़ा। आने वाले समय में भी वह बहुजन मुक्ति पार्टी से ही विधानसभा चुनावों में उतरने के लिए प्रयासरत हैं।  
  

राष्ट्रीय विकास की अवधारणा - 

सुरेश कुमार समान शिक्षा और स्वच्छ राजनीतिक विचारधारा की वकालत करते हैं, उनका मानना है कि देश में आज भी बहुत से ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर काम होना बेहद जरूरी है। इसी के चलते उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय भी लिया।

देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होना सुरेश कुमार निषाद प्राथमिक मुद्दा मानते हैं, उनका कहना है कि आज गरीब व्यक्ति अपने बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दिला पाता है। देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा अत्याधिक महंगी है, जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य विद्यार्थी पीछे रह जाते हैं और इससे देश का विकास भी अवरुद्ध होता है। इस व्यवस्था में बदलाव के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं में वृद्धि करना वह आवश्यक मानते हैं। 

इसके अतिरिक्त सुरेश कुमार निषाद ईवींएम मशीन द्वारा चुनाव प्रक्रिया होने के भी पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि 1999 से पहले जब देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नहीं थी, तब सरकार मिल कर बनती थी पर अब ऐसा नहीं हैं। इसके साथ ही देश में जातिवाद, छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों का भी वह पुरजोर विरोध करते हैं। वह स्पष्ट रूप से कहते हैं कि देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए लोगों की संकीर्ण मानसिकता को बदलना होगा। 

क्षेत्रीय समस्याएं - 

सुरेश कुमार निषाद के अनुसार बांदा जिले केे अंतर्गत पेयजल की समस्या सर्वाधिक है, जिले के बहुत से हिस्सों में लोगों को पीने का पानी भी सही से उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसके साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत कोई आधुनिक सुविधायुक्त शिक्षण संस्थान नहीं हैं, जिसके चलते बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इन सभी स्थानीय समस्याओं पर काम करते हुए वह अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ समस्त बांदा जिले को विकास की राह पर अग्रसर होते देखना चाहते हैं। 

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →