Suryamuni Tiwari
Dighwat(Chandauli-Sakaldiha-232108)नाम- सुर्यमुनी तिवारीपद- विधायक प्रत्याशी , सकलडिहा विधानसभा ,चन्दौली, (भारतीय जनता पार्टी)नवप्रर्वतक कोड- 71188220परिचय - सकलडीहा विधानसभा में 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बैनर से रनरअप रह चुके सूर्यमुनी तिवारी एक सक्रिय समाजसेवी औ
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Suryamuni Tiwari is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Suryamuni Tiwari.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम- सुर्यमुनी तिवारी
पद- विधायक प्रत्याशी , सकलडिहा विधानसभा ,चन्दौली, (भारतीय जनता पार्टी)
नवप्रर्वतक कोड- 71188220
परिचय -
सकलडीहा विधानसभा में 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बैनर से रनरअप रह चुके सूर्यमुनी तिवारी एक सक्रिय समाजसेवी और पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय हैं। मूलत: दीनदयाल विधानसभा क्षेत्र के निवासी सूर्यमणि तिवारी एक साधारण परिवार से आते हैं, जो अध्यापन क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उनके दादाजी, पिता जी, भाई शिक्षक रहे हैं और उनका अपना भी एक विद्यालय है, जिसके जरिए वह जनसेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में भाजपा से विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्यरत सूर्यमुनी तिवारी राजनीति के जरिए समाजसेवा करने के क्रम में संघर्षरत हैं।

राजनीति में आगमन और भावी विज़न -
सूर्यमुनी तिवारी की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है, लेकिन उनका परिवार संघ से जुड़ा रहा है। उन्होंने स्वयं भी बाल स्वयंसेवक के रूप में संघ की सदस्यता ली और संघीय विचारधारा के अनुसार ही आगे बढ़े। 1998 में उन्होंने अपना विद्यालय खोला और साथ ही समाजसेवा के सरोकार के साथ कार्य करते रहे।

वर्ष 2009 में वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हुए और यहीं से उन्होंने निश्चय किया कि वह जनसेवा के लिए राजनीति का हिस्सा बनेंगे। इसी विचारधारा पर अपने कदम बढ़ाते हुए उन्होंने 2015 में चकिया विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में भागीदारी ली और बेहतर जनसमर्थन से जीत भी हासिल की।

2017 में सकलडीहा विधानसभा चुनावों में उतरकर सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र में भाजपा को मजबूती दी। भले ही कुछ वोटों से वह विजय रथ से चूक गए लेकिन उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के वोट प्रतिशत को काफी अधिक बढ़ा दिया। विगत विधानसभा चुनावों में जहां पार्टी को मात्र 5400 वोटों से संतोष करना पड़ा था, वहीं 2017 के चुनावों में बीजेपी को सकलडीहा से लगभग 67,000 वोट प्राप्त हुए। क्षेत्र नया होने के चलते सूर्यमुनी तिवारी व्यापक स्तर पर जनता से जुड़ नहीं पाए जिसके चलते उन्हें रनरअप रहना पड़ा।

किंतु बीते चार वर्षों से वह लगातार सकलडीहा विधानसभा में सक्रिय हैं और उन्होंने एक बड़ा जनाधार खड़ा किया है, आम जनता के सुख-दु:ख में वह लगातार साथ रहते हैं और सकलडीहा के गांव-गांव को वह अपना परिवार मानकर चलते हैं। कोरोना काल के समय में भी वह लगातार जनता की जरूरतों पर कार्य कर उनसे जुड़े रहते हैं और समाज के विकास का भावी विज़न लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

राजनीतिक उपलब्धियां -
सूर्यमुनी तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन की औपचारिक शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी, जिसमें उन्होंने विजय हासिल भी की। इसके बाद राजनीति में एक कदम और आगे बढ़ते हुए वह विधानसभा चुनाव में उतरे, जिसमें वह जीत से एक कदम पीछे रह गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानते हुए जनसेवा क्रम को आगे बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए हैं।

सकलडीहा विधानसभा में उन्होंने लगातार प्रयास करते हुए क्षेत्र की सड़क समस्याओं को काफी हद तक दुरुस्त कराया है। सूर्यमुनी तिवारी ने सांसद, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री इत्यादि मान्यगणों को स्थानीय समस्याओं से अवगत करते हुए मुख्य मार्गों, लिंक रोड आदि को बेहतर कराया है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी उनके प्रयास जारी हैं।

स्थानीय समस्याएं/विशेषताएं -
सकलडीहा विधानसभा से जुड़ी स्थानीय विशेषताओं पर सूर्यमुनी तिवारी का कहना है कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से यह क्षेत्र काफी प्रसिद्ध है। यहां स्थित बलुआ घाट, महरौली देवी मंदिर, बाबा कालेश्वर मंदिर आदि काफी लोकप्रिय हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के जरिए बाबा कालेश्वर मंदिर के विकास के लिए आठ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, जिसमें पहले चरण का कार्य पूरा भी हो चुका है। इसके साथ क्षेत्र में पीपा के पुल के संचालित हो जाने से मार्कण्डे महादेव तक जाने के लिए क्षेत्रीय निवासियों को सुगमता हो गई है। सूर्यमुनी तिवारी के अनुसार सकलडीहा विधानसभा में शैक्षणिक संस्थानों की भी कोई कमी नहीं है।

बात स्थानीय समस्याओं की करें तो उसके लिए सूर्यमुनी तिवारी कहते हैं कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यही रही है कि यहां जो भी विधायक चुनकर आए हैं उन्होंने जनहित के स्थान पर स्वहित को देखकर कार्य किया है। यहां विधायक विधानसभा में व्यक्तिगत लाभ को देखते हुए योजनाएं स्वीकृत कराते हैं, इसीलिए यहां सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, बिजली आदि से जुड़ी बहुत सी दिक्कतें हैं।
इन सब समस्याओं को खत्म करने के लिए सूर्यमुनी तिवारी अपने राजनीतिक कदमों को आगे बढ़ाए हुए हैं और आमजन के साथ मिलकर अपने क्षेत्र और प्रदेश को बुलंदियों पर ले जाने के क्रम में सूर्यमुणि प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय जनता को संदेश -
आगामी 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सूर्यमुणि तिवारी का कहना है कि उन्होंने आजतक अपने आदर्शों और ईमानदारी के साथ काम किया है। अपने संघर्ष के बलबूते उन्होंने जन जुड़ाव को मजबूती दी है, इसके चलते उन्हें पूरी आशा है कि आने वाले समय में जनता उनका साथ अवश्य देगी।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में कोरोना महामारी के कहर को लेकर वह सभी लोगों की कुशलता, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं। जनता से अपील करते हुए सूर्यमुणि तिवारी कहते हैं कि सामाजिक दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है और सरकारी गाइडलाइंस के साथ साथ हम सभी को खुद भी सचेत रहने की जरूरत है, अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से हमें बचना होगा। "दो गज दूरी, मास्क है जरूरी", के नियम का पालन हमें पूरी तरह से करना है ताकि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा हम पुख्ता कर सकें।
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →