Vijay Kumar Bimal Madhepura
Bhagwanpur(Madhepura-Madhepura-852113)नाम : विजय कुमार बिमल पद : विधायक प्रत्याशी (भाजपा) माधेपुर, बिहार नवप्रवर्तक कोड : 71186833 माधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी विजय कुमार विमल ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से माधेपुरा जिले
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : विजय कुमार बिमल
पद : विधायक प्रत्याशी (भाजपा) माधेपुर,
बिहार
नवप्रवर्तक कोड : 71186833
माधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी विजय कुमार विमल ने वर्ष 2015 में
सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली
थी. वह मूल रूप से माधेपुरा जिले के विद्यापुरा कॉलोनी, वार्ड न. 18 के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 1991 में मगध
यूनिवर्सिटी के.एस कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन की है और साथ ही उन्होंने पीएचडी भी
की हुई है.
माधेपुरा विधानसभा की जानकारी
गौरतलब है कि बिहार के
माधेपुरा जिले में आने वाला मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2008 में हुए संसदीय और
विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद मधेपुरा, गम्हरिया और घिल्डा
सामुदायिक विकास खंड; मुरलीगंज सीडी ब्लॉक की बेलो, नाधी, जितापुर, भटखोरा, तमोट परसा और परवा नवटोल ग्राम पंचायत इत्यादि के सम्मिश्रण से बना है. इस
विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल से चंद्रशेखर
यादव ने सफलता प्राप्त की और वर्तमान में चंद्रशेखर यादव माधेपुर विधानसभा में
विधायक पद पर कार्य कर रहें हैं.
एफिडेविट अनुसार के विजय कुमार बिमल की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले विजय
कुमार विमल के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 5,75,000 की नकद
धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में जमा उनकी धनराशि 23,90,199 है. इसके
अलावा 10,90,000 की उन्होंने पोस्टल सेविंग करायी हुई है. 6,16,000 की विजय
कुमार बिमल ने एलआईसी पालिसी करायी हुई है. वाहनों में उनके पास 9 ट्रक, होंडा की
कार, मारुती जेन कार, महिंद्रा कार, शेवरोलेट कार व टैंकर है, जिसकी कीमत 93,83,000 है. इसके अलावा विजय कुमार विमल व उनकी पत्नी के पास स्वर्ण
व चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 2,35,000 है.
एफिडेविट के अनुसार विजय कुमार विमल की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार विजय कुमार विमल व उनकी पत्नी के नाम पर मौजा टुनियाही में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 70,00,000 है. इसके अलावा मौजा टुनियाही में उनके व उनकी पत्नी के नाम पर गैर कृषि भूमि भी है, जिसका मूल्य 12,50,000 है. इसके अतिरिक्त विजय कुमार विमल के नाम पर मौजा मदनपुर में कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसका मूल्य 20,00,000 है. इसके अलावा मौजा भिरकी में विजय कुमार विमल व उनकी पत्नी के नाम पर आवासीय भूमि है, जिसका मूल्य 43,90,000 है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →