Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Vijay Kumar Ram

Vijay Kumar Ram

Boria(Samastipur--848211)

नाम : विजय कुमार राम पद : विधायक प्रत्याशी (बहुजन समाज पार्टी), रोसरा विधानसभा, समस्तीपुर (बिहार) नवप्रवर्तक कोड : 71186338 परिचय आमजन के विकास की संकल्पना के साथ बिहार के समस्तीपुर जिले की रोसरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनावों में उ

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 62 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Vijay Kumar Ram is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : विजय कुमार राम

पद : विधायक प्रत्याशी (बहुजन समाज पार्टी), रोसरा विधानसभा, समस्तीपुर (बिहार)

नवप्रवर्तक कोड : 71186338

Ad

Ad

Ad

परिचय 

आमजन के विकास की संकल्पना के साथ बिहार के समस्तीपुर जिले की रोसरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनावों में उतरे विजय कुमार राम एक युवा नेता एवं समाज सेवक हैं। बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले विधानसभा चुनाव 2020 में मजबूती से खड़े विजय कुमार राम वस्तुत: समस्तीपुर जिले के भरपुरा ग्राम के एक बेहद गरीब व दलित परिवार से आते हैं और बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के उन्होंने रोसरा की जनता मे मन में अपने लिए स्थान बनाया है।

निर्धन परिवार से जुड़े होने के कारण जहां पारिवारिक जन चाहते थे कि वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर कोई नौकरी करे, तो वहीं विजय कुमार राम के मन में अपने क्षेत्र व स्थानीय जनों के कल्याण की प्रबल भावना थी और इसी के चलते उन्होंने स्थायी रोजगार के स्थान पर राजनीति से जुड़ना तय किया।   

राजनीति में आगमन/भावी विज़न 

अपने क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं, किसानों, दलितों, मजदूरों, महिलाओं और निर्धन वर्ग की समस्याओं का करीब से अनुभव करने पर विजय कुमार राम ने इन सभी के कल्याण की भावना के साथ राजनीति में कदम रखा। उन्होंने पूर्व में दो बार सांसद पद के लिए भी लोकसभा चुनावों में भागीदारी की। निरंतर लोकहित के लिए कार्य करते हुए वह वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनावों में उतरें हैं।

विजय कुमार राम के भावी विज़न में रोसरा विधानसभा क्षेत्र को जिले के रूप में स्थापित करना है। इसके साथ ही वह किसानों, युवाओं, महिलाओं, वंचित और दबे कुचले वर्ग की समस्याओं को भी सदन तक लेकर जाना चाहते हैं।     

रोसरा विधानसभा की प्रमुख समस्याएं

रोसरा विधानसभा में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में बहुत सी समस्याएं हैं। विधायक प्रत्याशी के तर पर विजय कुमार राम बताते हैं कि आजतक जितने भी विधायक यहां से विजयी हुए हैं, उन्होंने यहां की मूलभूत आवश्यकताओं पर 50 फीसदी खर्च भी नहीं किया है, जिसके कारण आज क्षेत्र में बहुत सी दिक्कतें जनता को उठानी पड़ रही हैं। 

इसके साथ साथ विजय कुमार राम के चुनावी मेनीफेस्टो में रोसरा को जिला बनाना प्राथमिकता है तथा वह युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लाना चाहते हैं। रोसरा में किसानों, महिलाओं, दलितों, मजदूरों के विकास के लिए कार्य करना भी उनके भावी संकल्पों में से एक है। 

जनता के लिए संदेश 

प्रत्याशी विजय कुमार राम का रोसरा की जनता के लिए संदेश है कि यदि वह अपना सहयोग व आशीष उन्हें प्रदान करते हैं तो वह रोसरा को बिहार के सबसे विकसित जिले के रूप में स्थापित करेंगे। वह कहते हैं कि उन्होंने गरीबी और अभाव में जीवन जिया है, इसलिए आमजन की व्यथा को वह समझते हैं और इसी के चलते वह प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं।  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →