Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Vijay Pratap Shahi Ziradei

Vijay Pratap Shahi Ziradei

Thepaha Bazar(Siwan--841245)

नाम :  विजय प्रताप शाही         पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) जीरादेई, सीवान (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71186828परिचय जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी विजय प्रताप शाही ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह म

2 reputation 1 views · 7d 57 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Action research

Ward and district projects Vijay Pratap Shahi Ziradei contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
Ad

नाम :  विजय प्रताप शाही         

Ad

पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) जीरादेई, सीवान (बिहार)

नवप्रवर्तक कोड : 71186828

परिचय 

जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी विजय प्रताप शाही ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से सीवान जिले के भैरवा थाना क्षेत्र के लगादपुर गांव के निवासी हैं. पेशे से कृषि से जुडें विजय प्रताप शाही की शिक्षा ग्रेजुएट है. उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी से वर्ष 1980 में ग्रेजुएशन की है.         
 

जीरादेई विधानसभा की जानकारी

जीरादेई विधानसभा क्षेत्र सीवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है. इस क्षेत्र में जीरादेई के साथ साथ सीवान, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा और बरहरिया विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जीरादेई, नौतन और मैरवा सामुदायिक विकास प्रखंड इस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चुनाव वर्ष 1977 में हुए थे और तब कांग्रेस पार्टी के राजा राम चौधरी यहां से विधायक चुने गए थे. वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां जनता दल (यूनाइटेड) से रमेश सिंह कुशवाहा ने विजय प्राप्त की थी और 2010 के चुनावों की विजेता रहीं बीजेपी की आशा देवी को 6,091 वोटों से मात दी थी.   
  

एफिडेविट के अनुसार विजय प्रताप शाही की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले विजय प्रताप शाही के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार 55,42,914 रुपए कुल चल संपत्ति उन्होंने दर्शायी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 1,00,000 रूपये नकद धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई और केनेरा बैंक में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 2,79,794 रूपये जमा हैं. 
  
वाहनों में उनके नाम पर एक स्कार्पियो कार, एक आयल टैंकर और एक इनोवा कार है, जिनकी कीमत 48,50,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर सोने और चांदी के आभूषण हैं, जिनका मूल्य 2,13,120 रूपये है. इसके अतिरिक्त अन्य एसेट्स के रूप में उनके नाम पर एक रायफल है, जिसकी कीमत 1,00,000 रूपये है.  
  

एफिडेविट के अनुसार विजय प्रताप शाही की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार विजय प्रताप शाही के नाम पर एक छह एकड़ की कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 52,00,000 रूपये है, उनके नाम पर एक तीन एकड़ की गैर कृषि भूमि एफिडेविट में दर्शायी गयी है, जिसका मूल्य 53,71,200 रूपये है. कमर्शियल बिल्डिंग्स के रूप में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर दो प्रॉपर्टी हैं, जिनका मूल्य 1, 25,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त विजय प्रताप शाही के नाम पर एक आवासीय भवन दर्शाया गया है, जिसका मूल्य 35,00,000 रूपये है. 
  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →