Vimal Tiwari
Barha(Lucknow-Lucknow-226005)परिचय : विमल तिवारी पद : बीजेपी पार्षद, विधावती (56), एलडीए कॉलोनी , लखनऊनवप्रवर्तक कोड : 71183036परिचय विमल तिवारी एक राजनैतिक नवप्रवर्तक के तौर पर जाने जाते हैं. वे लखनऊ की विद्यावती एलडीए कॉलोनी से भाजपा पार्षद हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय स
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Vimal Tiwari contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
परिचय : विमल तिवारी
पद : बीजेपी पार्षद, विधावती (56), एलडीए कॉलोनी , लखनऊ
नवप्रवर्तक कोड : 71183036
परिचय
विमल तिवारी एक राजनैतिक नवप्रवर्तक के तौर पर जाने जाते हैं. वे लखनऊ की विद्यावती एलडीए कॉलोनी से भाजपा पार्षद हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करके सामाजिक विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया एवं वे आरएसएस से जुड़ें हैं. विमल जी पिछले 24 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहें हैं.
राजनीति में अगुवाई का कारण
व्यवसायिक दृष्टि से एलआईसी के कार्यकर्ता विमल जी लोगों के द्वारा दिए उत्साह के कारण राजनीति की ओर मुखर हुए. इसके अतिरिक्त वे समाज सुधार के कार्यों में भी रूचि लेते रहें हैं, जिस कारण उन्होंने राजनीति का मार्ग अपनाया.
क्षेत्रीय कार्य
विमल जी अपने वार्ड के लिए सड़कों की समस्या पर कार्य कर रहें हैं. उनके अनुसार वहां सड़कों की समस्या काफी अधिक है. इसके साथ ही पेयजल सम्बन्धी दिक्कतों का सामना भी क्षेत्र के लोग कर रहे हैं, जिसके लिए उनका दल निरंतर सुधार के प्रयास कर रहा है और इसमें सफलता भी प्राप्त हुई है. इन मुख्य मुद्दों के अतिरिक्त स्वच्छता सम्बंधी समस्याओं पर भी वें कार्य कर रहे हैं.राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार
विमल जी के अनुसार देश में आतंकवाद की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. कश्मीर समस्या को धार्मिक द्वेष से पृथक करके देखना अति आवश्यक है, जिसमें धारा 370 पर बार-बार विचार किया जाना चाहिए व इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए. शिक्षा की समानता पर भी ध्यान देने की अनिवार्यता है ताकि देश का भविष्य अंधकारमय ना हो जाए. इसके साथ ही नशे में सिमटते जा रहे युवा वर्ग को इससे दूर करना होगा अन्यथा इसका बुरा प्रभाव भारत की उन्नति पर हो सकता है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →