Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Acharya Narendra Dev– 12 (Ayodhya)

Acharya Narendra Dev– 12 (Ayodhya)

Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)
4 members 4 milestones ▲ 0 0 views · 7d 109 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

उच्च कोटि के निष्ठावान व महान शिक्षाविद आचार्य नरेंद्रदेव भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे. वह काशी विद्यापीठ के आचार्य भी रहें हैं, इसीलिए उन्हें आचार्य नाम की उपाधि भी मिली. देश को आज़ादी दिलाने के लिए उन्होंने बहुत से आन्दोलनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने 1934 में श्री जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया, जिसके प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष वह स्वयं रहे.

कांग्रेस से बाहर आने पर सोशलिस्ट पार्टी का पटना में सम्मेलन हुआ उसकी अध्यक्षता भी स्वयं आचार्य नरेन्द्र देव ने ही संभाली. आचार्य नरेंद्र देव जी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं. वह जवाहर लाल नेहरु के साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं. इन्ही महान व्यक्तित्व के धनी आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर अयोध्या के वार्ड-12 को आचार्य नरेंद्र देव वार्ड का नाम दिया गया है.

सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सामंजस्य की मिसाल कायम करता यह वार्ड आज भी गंगा-जमुनी तहजीब का प्रदर्शन करता है, जहां दिवाली की जगमगाहट और ईद की रौनक दोनों की झलक दिखाई देती है. यह वार्ड वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता था, लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर निगम का निर्माण किया गया, जिसमें तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी फैजाबाद नगर परिषद् के 29 वार्ड में से एक आचार्य नरेंद्र देव वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.

Ad

_उच्च कोटि के निष्ठावान व
महान शिक्षाविद आचार्य नरेंद्रदेव भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे. वह क

Ad

जुड़वाँ शहर अयोध्या और फैजाबाद की नगर पालिका बोर्ड को समाप्त कर प्रदेश सरकार ने अयोध्या नगर निगम की स्थापना करते हुए यहाँ बनाए गए नए वार्ड का नामकरण क्रांतिकारियों, ऐतिहासिक व्यक्तियों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्थानों के नाम पर किया है. इसी तर्ज पर भारतीय स्वाधीनता के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महापुरुष आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर अयोध्या के वार्ड 12 का नामकरण किया गया. इस वार्ड में स्थानीय विकास की जिम्मेदारी का वहन मोहम्मद सादिक कर रहे हैं, जो वर्ष 2017 से इस वार्ड में पार्षद रहते हुए स्थानीय विकास कार्यों का दायित्त्व निभा रहे हैं.   

Ad

लगभग 5500 से ऊपर मिश्रित जनसंख्या वाले इस इलाके में आने वाले प्रमुख मोहल्लों में अंबेडकर नगर कॉलोनी, ख्वासपुरा आंशिक, साहबगंज आंशिक, चाणक्यपुरी, देवकाली रोड़ आंशिक, रीडगंज आदि आते हैं. शिक्षा व्यवस्था के तौर पर इस वार्ड में प्राइमरी स्कूलों के साथ साथ राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज, फोर्ब्स इंटर कॉलेज आदि भी आते हैं, जो शिक्षा सुविधा के लिहाज से बेहतर विकल्प हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए तो वार्ड में प्राइवेट क्लिनिक की सुविधा है, परन्तु स्वास्थ्य केंद्र मौजूद नही है.  

_उच्च कोटि के निष्ठावान व
महान शिक्षाविद आचार्य नरेंद्रदेव भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे. वह क

इसके साथ ही वार्ड में बहुत से प्राचीन मंदिर स्थित हैं, यहां श्री देवी दुर्गेश्वरी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर जैसे धार्मिक केंद्र मौजूद हैं. साथ ही वार्ड में काफी संख्या में पार्क भी मौजूद है.    

_उच्च कोटि के निष्ठावान व
महान शिक्षाविद आचार्य नरेंद्रदेव भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे. वह क

अपने क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर स्थानीय पार्षद का मानना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ठेका जरुर लिया जाता है किन्तु कोई भी विकास कार्य नही हो पाते. इस समस्या के निवारण के लिए उन्होंने काफी पत्र भी लिखे हैं, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई.

References:

1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas

2. http://nagarnigamayodhya.in/hi

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →