Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Badi devkali ward – 14 (Ayodhya)

Badi devkali ward – 14 (Ayodhya)

Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)
4 members 4 milestones ▲ 0 6 views · 7d 145 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

सरयू नदी के दक्षिणी तट पर बसी अयोध्या एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. इस जनपद का नगरीय क्षेत्र अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत समाहित है. प्राचीन समय में साकेत, कौशल देश अथवा कौशलपुरी के नाम से जानी जाने वाली अयोध्या को प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली के रूप में देखा जाता है और यह हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. मोक्षदायिनी अयोध्या नगरी पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्ठभूमि का केंद्र थी और आज भी प्रभु श्री राम की जन्मस्थली होने के कारण अयोध्या को हिन्दुओं की प्रमुख तीर्थस्थली एवं सप्तपुरियों में से एक माना जाता है.

तो चलिए रुख करते हैं इसी अयोध्या नगरी के एक वार्ड, बड़ी देवकाली वार्ड का...जो वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता था, लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर निगम का निर्माण किया गया, जिसमें तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी फैजाबाद नगर परिषद् के 29 वार्ड में से एक बड़ी देवकाली वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.

लगभग 8000-9000 की आबादी वाले देवकाली वार्ड में स्थानीय पार्षद डॉ. नीलम सिंह के अनुसार वर्ष 2017 में मतदाताओं की संख्या 4700 थी. मिश्रित जनाबादी वाले इस इलाके में शक्तिनगर, देवकाली, देवकाली रोड़ व बछड़ा सुल्तानपुर रोड़ जैसे मोहल्लें शामिल हैं.

_सरयू नदी के दक्षिणी तट
पर बसी अयोध्या एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. इस जनपद का नगरीय क्षेत्र
अयो

Ad

बात की जाएं यहाँ की शिक्षा व्यवस्था की तो वार्ड में एक प्राथमिक विद्यालय है, जो काफी बेहतर स्थिति में है. इसके साथ ही वार्ड में काफी सारे प्राइवेट स्कूल भी है जिनमें यूरो किड, नवल एकेडेमी व   साकेतप्रमुख हैं.

Ad

वार्ड से कुछ किलोमीटर दूर ही बस स्टेशन भी है, जो परिवहन सुविधा के रूप में वार्डवासियों के आवागमन को आसान बनाता है. इसके साथ ही वार्ड में बहुत से लोकप्रिय मार्केट प्लेस हैं और यहाँ मंदिरों की भी काफी संख्या है. यहां सबसे प्राचीन मंदिर बड़ी देवकाली मंदिर है, जिसके नाम से ही इस वार्ड का नाम पड़ा है. इस मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं.

_सरयू नदी के दक्षिणी तट
पर बसी अयोध्या एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. इस जनपद का नगरीय क्षेत्र
अयो

Ad

स्वास्थ्य सुविधा के रूप में बहुत से प्रतिष्ठित प्राइवेट हॉस्पिटल मौजूद हैं. जिनमें सबसे प्रमुख यशलोक मैटरनिटी हॉस्पिटल है. इसके साथ ही एक ऑय हॉस्पिटल भी वार्ड में मौजूद है. चिकित्सा के लिहाज से भी वार्ड काफी बेहतर है.

_सरयू नदी के दक्षिणी तट
पर बसी अयोध्या एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. इस जनपद का नगरीय क्षेत्र
अयो

बात यदि वार्ड की प्रमुख समस्याओं के बारे में की जाए तो स्थानीय समस्याओं में पार्षद के अनुसार इससे पूर्व क्षेत्र में समस्याएं काफी अधिक थी, किन्तु विगत डेढ़-दो वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर क्रमानुसार कार्य हुआ है. जिनमें सड़कों, गलियों, नालियों, पेयजल, बिजली, स्वच्छता इत्यादि प्रमुख मुद्दें वार्ड में हुआ करते थे, किन्तु वर्तमान में इन सभी मुद्दों पर कार्य करा लिया गया है.

References:

1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

बड़ी देवकाली वार्ड, अयोध्या में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बड़ी देवकाली वार्ड, अयोध्या में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
अयोध्या के वार्ड 14 में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं सुकन्या समृद्धि खाते के लिए लगवाया जागरूकता कैंप
अयोध्या के वार्ड 14 में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं सुकन्या समृद्धि खाते के लिए लगवाया जागरूकता कैंप
बड़ी देवकाली से पार्षद नीलम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटे स्वेटर
बड़ी देवकाली से पार्षद नीलम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटे स्वेटर

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →