Golaganj, Peerjaleel, Ward-78, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 78, गोलागंज पीरजलील लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला
एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से मोहम्मद हलीम जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 35-40,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 74 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में व्यापारियों व दुकानदारों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो पुल झाऊलाल, हाता फकरी मोहम्मद, कच्चा व पक्का गोलागंज, तकिया आजम बाग, पुराना कानपुर रोड, जगत नारायण रोड, रिवर बैंक कॉलोनी ये सभी इलाके गोलागंज पीरजलील
वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.
गोलागंज पीरजलील वार्ड
में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें रिफ्यूजी
बेसिक विद्यालय, एम्मा थॉम्पसन स्कूल जैसे स्कूल शामिल हैं. यदि डिग्री कॉलेज की
बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें द इंस्टीटूशन
ऑफ़ इंजीनीयर्स कॉलेज, लाल बाग इंटरमिडियट डिग्री कॉलेज जैसे कॉलेज सम्मिलित हैं. स्वास्थ्य
सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद
हैं. जिनमें के.के हॉस्पिटल, सहर हॉस्पिटल
जैसे हॉस्पिटल शामिल हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में सुपंच महर्षि पार्क, गौतम बुद्ध पार्क व बहुत से बाज़ार भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की
धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में सूर्य मंदिर, श्री राम मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
क्षेत्रीय मुद्दों पर पार्षद
जी के अनुसार उनके वार्ड में सीवर व पेयजल की अव्यवस्था प्रमुख समस्या है. इसके
अलावा वार्ड में कई पुरानी सड़कें टूटी- फूटी व जर्जर हैं, जिससे जनता को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →