Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Kamalgadha, Ward 78 (Varanasi)

Kamalgadha, Ward 78 (Varanasi)

South Avenue(Central Delhi--110011)
4 members 4 milestones ▲ 0 1 views · 7d 72 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला कमलगढ़हा वार्ड तकरीबन 0.095 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 18,000 के आस पास जनसंख्या का निवास है. स्थानीय पार्षद के अनुसार वार्ड में मतदाताओं की संख्या तकरीबन 10,000 के आस पास है.         

यहां पार्षद के तौर पर कांग्रेस पार्टी से मलका नूरजहाँ जी कार्यरत हैं और उनके पति गुलशन अली अंसारी जी पार्षद प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. यह वार्ड बेहद अधिक विकसित नहीं है. वार्ड में आजीविका के साधनों की यदि बात की जाये तो यहां बुनकरों की संख्या अधिक है, जो विगत काफी वर्षों से बुनकरी के कारोबार में संलग्न हैं. इसके अतिरिक्त छोटे व्यापारियों, लघु उद्योग कर्मियों की आबादी भी इस वार्ड में निवास करती है.  

Ad

_पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला कमलगढ़हा
वार्ड तकरीबन 0.095 वर्ग कि

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर यह वार्ड अत्याधिक विकसित नहीं कहा जा सकता है. यहां अच्छे अस्पतालों, बड़े विद्यालयों, सरकारी शिक्षा केन्द्रों सहित अन्य पब्लिक यूटिलिटी के साधनों का अभाव देखा जा सकता है. वस्तुतः यहां शिक्षा सुविधा के रूप में श्री हरि विद्यालय, प्राइमरी स्कूल कमलगढ़हा, अहलुम गर्ल्स स्कूल, मदरसा इत्यादि उपलब्ध है. यहां पार्क, बैंकिंग सुविधा भी नहीं हैं.    

Ad

वार्ड की प्रमुख समस्याओं की बात की जाये तो कमलगढ़हा से पार्षद प्रतिनिधि  गुलशन जी का कहना है कि उनके वार्ड में सीवर की समस्या बहुत अधिक है. उनके अनुसार यहां सीवर व्यवस्था लगभग 40-50 साल पुरानी है, जो आज की आबादी के हिसाब से जर्जर हो चुकी है. वर्तमान में निगम लगातार धन की कमी का हवाला देता रहता है, साथ ही सफाई कर्मचारियों का भी बेहद अभाव है.

_पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला कमलगढ़हा
वार्ड तकरीबन 0.095 वर्ग कि

गुलशन जी के अनुसार पूर्व में सरकार से जो अनुदान आता था, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उसकी व्यवस्था नहीं है. अब केवल कागजों पर कार्यवाही होती है, जबकि वास्तविक समस्या पर कोई कदम नहीं उठाया जाता, जिसके चलते वार्ड में सीवर समस्या जस की तस है.  

_पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला कमलगढ़हा
वार्ड तकरीबन 0.095 वर्ग कि

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

पार्षद प्रतिनिधि गुलशन अली ने स्कूल के बच्चों के बीच मनाया गणतंत्र दिवस
पार्षद प्रतिनिधि गुलशन अली ने स्कूल के बच्चों के बीच मनाया गणतंत्र दिवस

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →