Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Raiganj ward – 10 (Ayodhya)

Raiganj ward – 10 (Ayodhya)

Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)
4 members 4 milestones ▲ 0 3 views · 7d 72 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

मोक्षदायिनी अयोध्या नगरी पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्ठभूमि का केंद्र थी और आज भी प्रभु श्री राम की जन्मस्थली होने के कारण अयोध्या को हिन्दुओं की प्रमुख तीर्थस्थली एवं सप्तपुरियों में से एक माना जाता है. सरयू नदी के दक्षिणी तट पर बसी अयोध्या एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. इस जनपद का नगरीय क्षेत्र अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत समाहित है. प्राचीन समय में साकेत, कौशल देश अथवा कौशलपुरी के नाम से जानी जाने वाली अयोध्या को प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली के रूप में देखा जाता है और यह हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है.

तो चलिए रुख करते हैं इसी अयोध्या नगरी के एक वार्ड, रायगंज वार्ड का...जो वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता था, लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर निगम का निर्माण किया गया, जिसमें तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी फैजाबाद नगर परिषद् के 29 वार्ड में से एक रायगंज वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.

लगभग 6000 की आबादी वाले इस वार्ड में मुस्लिम आबादी की बहुलता है और यह पिछड़े वर्गों की भी संख्या अधिक है. स्थानीय पार्षद नन्दलाल गुप्ता के अनुसार वर्ष 2017 में मतदाताओं की संख्या 3000 के आसपास थी. इस इलाके में विद्या कुंड आंशिक, रायगंज आंशिक व कोटिया इत्यादि मौहल्ले शामिल हैं.

_मोक्षदायिनी अयोध्या नगरी
पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्

Ad

बात की जाए वार्ड की शिक्षा सुविधा की तो वार्ड में 2 प्राइवेट विद्यालय हैं. सरकारी विद्यालयों की सुविधा वार्ड में नही है. प्रमुख विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय जैसे स्कूल रायगंज वार्ड में सम्मिलित हैं. साथ ही वार्ड से सटे इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज मौजूद हैं, जो छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा विकल्प हैं.

Ad

_मोक्षदायिनी अयोध्या नगरी
पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्

Ad

रायगंज वार्ड में प्राथमिक विद्यालय के पास ही पोस्ट ऑफिस की भी सुविधा है. इसके साथ ही वार्ड में कुछ मार्केट प्लेस भी हैं और यहाँ मंदिरों-मस्जिदों की तादाद से वार्ड में सांप्रदायिक सौहार्द होने का भी पता चलता है. यहाँ के जाने माने मंदिरों में नरसिंह भगवान मंदिर, माँ जानकी इत्यादि आते हैं. स्वास्थ्य सुविधा के रूप में छोटे मोटे प्राइवेट क्लीनिक वार्ड में मौजूद हैं और श्री राम चिकित्सालय व जिला हॉस्पिटल भी वार्ड से काफी पास है यानि आमजन के लिए चिकित्सा सुविधा यहां बेहतर कही जा सकती है.

_मोक्षदायिनी अयोध्या नगरी
पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्

बात यदि वार्ड की प्रमुख समस्याओं के बारे में की जाए तो स्थानीय समस्याओं में पार्षद नन्दलाल गुप्ता क्षेत्र की मुख्य समस्या रेलवे स्टेशन के पास फैज़लकुंड में जमीन का लोगों द्वारा अधिग्रहण होना मानते है. लोगों द्वारा सरकारी जमीनों पर घर बना लिए गए हैं. जिसके कारण वहां जलभराव की समस्या उत्पन्न होने लगी. इस समस्या के निवारण के लिए पार्षद एवं स्थानीय निवासियों का संघर्ष लगातार जारी है.        

References:

1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas

2.  https://ayodhya.nic.in/

 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →